विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है। आज भले ही वह टीम इंडिया से बाहर हो लेकिन कुछ समय पहले तक उनकी तूती इस कदर बोलती थी कि विपक्षी गेंदबाज उनके आगे गेंद डालने से डरते थे। आज 20 अक्टूबर को वह अपने जीवन के 37वें वसंत में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
2 of 14
कुछ साल पहले तक टीम इंडिया की जीत की राह तय करने वाले वीरेंद्र सहवाग का बल्ला दुनिया के हर उस देश में बोला है जहां पर वह खेलने गए। मध्य क्रम से करियर शुरू करने वाले सहवाग बाद में ओपनर बन गए और अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम की जीत की राह तय कर देते थे। आइए, जानते हैं उनके करियर की 11 बेमिसाल बातें।
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
3 of 14
वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम दर्ज है। उन्होंने 8 दिसंबर, 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का नाबाद 200 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
4 of 14
वीरेंद्र सहवाग वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी आतिशी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 250 और 300 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। 250 रन के लिए उन्होंने सिर्फ 207 गेंदें खेली जबकि तिहरे शतक के लिए 278 गेंदों का सामना किया।
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
5 of 14
अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में एक ही दिन में 257 रनों की पारी खेली। बाद में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक ही दिन में 284 रन बनाए।
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
6 of 14
टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग दुनिया के चौथे और भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 2-2 बार तिहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। उनके अलावा यह मुकाम सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन (ऑस्ट्रेलिया), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) बना सके हैं।
विज्ञापन
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
7 of 14
वीरेंद्र सहवाग के नाम 2013 से पहले सबसे तेज वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज था। सहवाग ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था। विराट कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
8 of 14
वीरेंद्र सहवाग ने अप्रैल 2004 में आरती अहलावत से शादी की थी। यह शादी इस मायने में बेहद खास रही क्योंकि यह शादी कानून मंत्रभ् अरुण जेटली के आवास पर हुई थी जिसमें सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम थे। सहवाग और आरती के 2 बच्चे (आर्यवीर और वेदांत) हैं। आर्यवीर का जन्म 18 अक्टूबर को हुआ था।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
9 of 14
टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के नाम एक और दिलचस्प वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है और वह है शतक लगाने के बाद डेढ़ सौ रनों के आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड। उन्होंने लगातार 11 बार डेढ़ सौ से ज्यादा का स्कोर किया है।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
10 of 14
वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट में 22 शतक लगाए हैं जबकि वनडे क्रिकेट में उनके बल्ले से 15 बार शतक निकले। हालांकि वह टी-20 मैच में शतक नहीं लगा सके। लेकिन आईपीएल में उन्होंने शतक लगाने का कारनामा जरूर किया है।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
11 of 14
वीरेंद्र सहवाग ने सिर्फ बल्लेबाजी में ही कमाल नहीं किया वह गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित हुए। वह टीम इंडिया के बेहतरीन पार्ट टाइम गेंदबाज थे। उन्होंने टेस्ट में 40 और वनडे में 96 विकेट झटके थे। पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले उन्होंने इसी टेस्ट में 5 विकेट भी झटके।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
12 of 14
वीरेंद्र सहवाग ने 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के शुरुआती 5 मैचों में टीम की शुरुआत चौके से की और वह भी पहली ही गेंदों पर। इस दौरान उन्होंने शैफुल इस्लाम, जेम्स एंडरसन, बॉयड रॉक्सिन, मुदस्सर बुखारी और डेल स्टेन की गेंदों पर चौका लगाया था।
बर्थडे स्पेशलः पढ़ें, सहवाग की 11 दिलचस्प बातें
13 of 14
अप्रैल, 2009 में वीरेंद्र सहवाग को 2008 में उनके जोरदार प्रदर्शन के कारण 'विज्डन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड' चुना गया। उन्होंने 104 टेस्ट मैचों के अलावा 251 वनडे मैच खेले हैं।
वीरेंद्र सहवाग को क्रिकेट में बेहद कूल बल्लेबाज माना जाता है। वह जितने ही खतरनाक बल्लेबाज हैं उतने ही वह अपने व्यवहार में संयत दिखते हैं। प्रशंसक उन्हें 'निजाम ऑफ नजफगढ़', वीरू, 'मुल्तान ऑफ सुल्तान' जैसे के नामों से बुलाते हैं। वह इस समय टीम से बाहर जरूर हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता पहले जैसे ही है।