फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

विज्ञापन
1 of 10
'टर्बनेटर' हरभजन सिंह का करियर ग्राफ पिछले कुछ समय से फिर से चढ़ने लगा है। इस साल के मध्य से पहले हरभजन भी वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे पुराने दिग्गजों की कतार में थे और टीम इंडिया के लिए खेलने के वास्ते पूरी तरह से प्रयासरत थे लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी। (सभी फोटो- टि्वटर से)
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

2 of 10
साल के मध्य में हरभजन सिंह ने शादी करने का मन बनाया और लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं गीता बसरा के साथ पिछले महीने सात फेरे भी ले लिए। गीता के संग हरभजन का दाम्पत्य सूत्र में बंधने का फैसला इस क्रिकेटर के जीवन में बहार बनके आया। जबसे गीता के साथ विवाह करने की चर्चा शुरू हुई तबसे भज्जी का करियर फिर से पुरानी लय में लौटता दिखा।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

3 of 10
इस साल के मध्य में हरभजन सिंह और गीता की शादी की बात चली तो हरभजन के लिए टीम इंडिया से बुलावा आ गया। हरभजन लंबे समय से (करीब 3 साल से) टीम से बाहर थे और उन्हें कई बड़े क्रिकेटरों के छुट्टी पर जाने के कारण जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

4 of 10
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में हरभजन सिंह को खेलने का मौका मिला। वह चार साल बाद पहली बार वनडे मैच खेलने उतरे। इसी दौरे में वनडे सीरीज के बाद उन्होंने लगभग 3 साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

5 of 10
हरभजन सिंह की वापसी बेहद धमाकेदार तो नहीं रही लेकिन ठीक-ठाक प्रदर्शन कर अपनी जगह और गहरी करते गए। उनका सबसे बड़ा सपना टेस्ट क्रिकेट में वापसी का था जो विराट कोहली की कप्तानी में जून में पूरा हो गया। फातुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर 2 साल बाद क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में वापसी की।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

6 of 10
हरभजन और गीता की शादी की तारीख आने के बाद उनका करियर और तेजी से बढ़ने लगा। साल की शुरुआत में लग रहा था कि वह जब शादी करेंगे तो उस समय वह टीम इंडिया के सदस्य होंगे या नहीं लेकिन उनकी किस्मत ने जोर मारी और टीम में शामिल हो गए। दिलचस्प यह रहा कि अपनी शादी से 3 दिन पहले तक वह वनडे मैच खेल रहे थे।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

7 of 10
हर आदमी की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ होता है। लेकिन 35 के हो चुके हरभजन सिंह की वापसी जब संभव होती नहीं दिख रही थी उस समय वह टीम में लौटे और क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में खेल भी लिया। और यह सब संभव हो सका गीता के उस कदम (नए जीवन में प्रवेश) का जो हर पति अपनी शादी के समय अपनी बीवी से चाहता है।

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

8 of 10
गीता बसरा के साथ शादी की तारीख नजदीक आने के साथ हरभजन सिंह की किस्मत ने ऐसा जोर मारा कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शामिल नहीं किया गया था लेकिन अश्विन के चोटिल होने और सीरीज से बाहर होने के बाद उनको शामिल कर लिया गया और वह शेष चारों वनडे मैच खेले।

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

9 of 10
और अब हरभजन सिंह की जिंदगी में गीता बसरा के पूरी तरह से आ जाने के बाद इस अनुभवी क्रिकेटर को एक और बड़ी सौगात मिली है। बीसीसीआई की ओर से जारी की जाने वाली क्रिकेटरों की सलाना करार सूची में उन्हें शामिल कर लिया गया है। पिछले साल वह इस सूची में नहीं थे। उन्हें क्रिकेटरों की सूची-सी में रखा गया है।
विज्ञापन

गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी

10 of 10
हरभजन सिंह ने लंबे रोमांस के बाद अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी कर जहां अपना वादा निभाया तो वहीं गीता ने शादी की बात होने, तारीख तय होने और पत्नी बन जाने के बाद अपने पति के जीवन में एक के बाद एक खुशियां ही खुशियां ला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें