कहते हैं जो परिवार साथ खाता है वही साथ रहता है। लेकिन इस परिवार को देख कर लगता है कि जो परिवार साथ घूमता है, वो भी साथ रहता है। इनकी कहानी सुन कर आप दंग तो हो ही जाएंगे लेकिन हो सकता है थोड़ी ईर्षा भी करने लगें।
विज्ञापन
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
2 of 16
ये है बेंगलूरू में रहने वाला वैद परिवार जो कोई साधारण सी फैमिली ट्रिप पर नहीं बल्कि विदेश की ट्रिप पर गया था। हवाई जहाज से तो सब जाते हैं लेकिन इन्होंने चुना एक अलग और अनोखा तरीका। आनंद बैद अपनी पत्नी पुनीता, बच्चों यश और धृति के साथ निकल पड़े फ्रांस घूमने वो भी अपनी कार से। जी हां, बेंगलूरू से पैरिस यानी भारत से फ्रांस तक का 22,780 किमी का सफर अपनी कार से।
विज्ञापन
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
3 of 16
111 दिन में पूरा हुआ यह सफर 11 देशों और 50 शहरों से हो कर गुजरा। खुद को l.i.f.e (लिटिल इंडियन फैमिली ऑफ एक्सप्लोरर्स) कहने वाला इस परिवार के मुखिया आनंद ने इस ट्रि पर जाने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी वहीं उनकी पत्नी पुनीता ने 2 महीनों की छुट्टी ले ली। बच्चों के स्कूल में बात कर के उन्हें भी छुट्टियां दिला दीं और निकल पड़े अपनी लंबी यात्रा पर।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
4 of 16
8 अप्रेल को शुरू हुए इस सफर के लिए उन्होंने कई देशों की एंबेसी में बात कर वीसा बनवाएं। उनका रास्ता कुछ इस तरह था--> भारत-->नेपाल--->चीन--->क्रिगिस्तान--->उज्बेकिस्तान--->तुर्केमिनस्तान---> ईरान---> तुर्की--->ग्रीस---->इटली--->स्विट्जरलैंड--->स्पेन--->फ्रांस
विज्ञापन
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
5 of 16
चीन के ऊंचे रेत के पहाड़ों से लेकर कार को लहरा देने वाली तेज हवाओं तक के इन्होंने खूब मजे लिए।
विज्ञापन
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
6 of 16
तुर्कमेनिस्तान की डरावनी 'डोर टू हेल' के पास भी इन्होंने तस्वीरें खिचवाईं जिसे देख कर ही समझ आ रहा है कि इन्हें कितना मजा आया होगा।
विज्ञापन
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
7 of 16
क्रिगिस्तान में पल भर में बदलने वाले मौसम को भी शायद ही उन्होंने पहले कभी देखा होगा। जहां कुछ देर में मौसम साफ तो कुछ देर में बर्फ ही बर्फ थी।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
8 of 16
उज्बेकिस्तान की तस्वीर।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
9 of 16
ईरान।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
10 of 16
ईरान में घूमते हुए इन्हें मजा तो बहुत आया लेकिन चूंकि यह परिवार मांस नहीं खाता इसलिए खाने को लेकर थोड़ी तकलीफ हुई। वहां शेफ को समझाने के लिए उन्होंने शाकाहारी खाने की तस्वीर दिखाई, तब जा कर खाना मिला।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
11 of 16
वैसे उन्होंने अपने साथ भी खाना बनाने का भी इंतेजाम कर रखा था।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
12 of 16
नेपाल से गुजरते वक्त उन्हें भयानक भूकंप का भी सामा करना पड़ा था और पांच दिन के लिए वहां फंसे भी रहे थे।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
13 of 16
लेकिन जैसे जैसे सफर बढ़ता गया वह और खूबसूरत होता गया। तुर्की में पहुंच कर तो लगा जैसे जन्नत में हो।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
14 of 16
ये देखिए तुर्की की बेहद सुंदर सड़कें।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?