क्रिस गेल बड़ी पारी खेलें और रिकॉर्ड न बने ऐसा नहीं हो सकता। आज उन्होंने कैनबरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाकर फॉर्म में वापसी का ऐलान कर दिया। उनकी इस पारी के बाद टीम इंडिया में भी खलबली मच गई होगी। भारत को लीग चरण में पाक और दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद अगली चुनौती विंडीज टीम की नहीं क्रिस गेल की होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
2 of 9
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए आज का दिन बेहद शानदार साबित हुआ। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के अलावा वह अपनी इस रिकॉर्डतोड़ पारी की बदौलत 2 अनोखे 'क्लब' में भी शामिल हो गए हैं। यह विशिष्ट क्लब ऐसा है जिसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात होती है। हम यहां 2 क्लब की बात कर रहे हैं उसमें कुल जमा 5 खिलाड़ी ही शामिल हो पाए हैं।
विज्ञापन
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
3 of 9
पहले बात करते हैं वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब के बारे में। क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही वह वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं। इस विशिष्ट क्लब में अभी तक 3 बल्लेबाज ही 4 बार दोहरा शतक लगा सके हैं।
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
4 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने का यह कारनामा किया था। हालांकि रोहित शर्मा ने 2 बार दोहरा शतक जमाया है। वनडे में पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 को लगा था जब सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
5 of 9
सचिन के बाद वीरेंद्र सहवाग ने 8 दिसंबर, 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए 219 रनों की पारी खेली। सहवाग वनडे दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। इसके बाद रोहित शर्मा ने 2 नवंबर, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेली। वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया और भारत के तीसरे बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
6 of 9
भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ी पारियां खेलने में माहिर होते जा रहे हैं और एक साल बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर, 2014 को 264 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली। यह वनडे की सबसे बड़ी पारी है, साथ ही रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से 2 बार दोहरा शतक निकला है। इसके 3 महीने बाद क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप में दोहरा शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
7 of 9
वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक जमाने वाले बल्लेबाजों के अतिविशिष्ट क्लब में जुडऩे के अलावा क्रिस गेल आज एक और खास क्लब से शामिल हो गए। यह खास क्लब है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्का मारने वाले बल्लेबाजों का क्लब जिसमें सिर्फ 2 ही बल्लेबाज शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सिर्फ 2 बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने 400 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
एक लाजवाब पारी, 2 'अनोखे क्लब' में शामिल हुए गेल
8 of 9
इस मैच से पहले क्रिस गेल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 398 छक्के दर्ज थे। लेकिन आज उन्होंने 16 छक्के जमाए और छक्कों की संख्या 414 तक पहुंचा दी। गेल ने 414 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। अब इस क्लब में सबसे आगे जाने के लिए वह सिर्फ एक बल्लेबाज से पीछे हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने 497 मैचों में कुल 447 छक्के लगाए हैं। गेल के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है क्योंकि टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अफरीदी वर्ल्ड कप के बाद वनडे से भी संन्यास लेने का ऐलान कर चुके हैं, ऐसे में वह सिर्फ टी-20 में नजर आएंगे जबकि गेल अभी तीनों प्रारूपों में खेल रहे हैं।