फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

विज्ञापन
1 of 19
कभी टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे गौतम गंभीर एक बार फिर अपनी गलत हरकतों से चर्चा में हैं। उन्हें बेहद गुस्से वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। पहले भी वह कई बार मैदान पर विपक्षी खिलाड़ियों से उलझते रहे हैं। उनका पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बहसबाजी खासी चर्चित भी रही है।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

2 of 19
मैदान पर मैच के दौरान और बाद में कई बार झगड़ा कर चुके टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज रहे और रणजी में दिल्ली टीम के कप्तान गौतम गंभीर शनिवार को बंगाल के खिलाफ मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम के कप्तान मनोज तिवारी से झगड़ा कर बैठे और उन्हें मारने की धमकी भी दे डाली। बाद में गंभीर की 70 फीसदी मैच फीस काट ली गई जबकि तिवारी को 40 फीसदी का जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

3 of 19
गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे झगड़ालू खिलाड़ी के रूप में पहचान रखते हैं। वह किसी से भी झगड़ा कर बैठते हैं और इस दौरान वह अपनी मर्यादा भी भूल जाते हैं। आइए, जानते हैं कि इससे पहले कब-कब उनका पारा गरम हो गया।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

4 of 19
पिछले साल फरवरी में ऐसी खबर आई थी कि गौतम गंभीर ने डीडीसीए के पिच क्यूरेटर वेंकट सुंदरम से झगड़े के बाद बल्‍ले से मारने का इशारा भी किया था। गंभीर और सुंदरम के बीच तीखी बहस और अपशब्दों की बौछार होने के बाद उन्होंने बल्‍ला उठाकर सुंदरम को मारने की धमकी दी थी। यह घटना उस समय हुई कि जब दिल्‍ली की टीम कोटला मैदान पर अभ्यास कर रही थी, इस बीच सुदंरम ने ग्राउंड स्टॉफ को विकेट तैयार करने का निर्देश दिया जिससे गंभीर नाराज हो गए।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

5 of 19
गौतम गंभीर आज से 2 साल पहले 2013 में आईपीएल के दौरान दो विपक्षी टीमों के कप्तान के साथ बुरी तरह से उलझे थे। उस समय इसके लिए काफी आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

6 of 19
कोहली-गंभीर का झगड़ा
2013 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान एक मुकाबले के दौरान आपस में ही इस कदर भिड़ गए कि उनमें मारपीट की नौबत आ गई। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर दोनों ही दिल्‍ली के रहने वाले हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ही टीम के लिए खेलते हैं। लेकिन 11 अप्रैल को बंगलूरू में मुकाबले के दौरान दोनों खिलाड़ियों का आपस में जूझने से कई सवाल उठ खड़े हुए। हालांकि बाद में दोनों ने मनमुटाव की बात से इनकार किया।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

7 of 19
आईपीएल-6 के 12वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान कोहली और केकेआर के कप्तान गंभीर भिड़ गए। मैच के दौरान 10वें ओवर की पहली गेंद पर ‌कोहली 35 के स्कोर पर बालाजी की गेंद पर कैच आउट हो गए। कोहली आउट होने के बाद पवेलियन जाने के बजाय गंभीर को अपशब्द कहने लगे। जिसके बाद दोनों के बीच मैदान पर बहस शुरू हो गई। माना जा रहा है कि कोहली के आउट होने के बाद गंभीर ने उन पर कमेंट किया जिसके बाद कोहली भड़क गए। कोहली 35 रन बना कर आउट हुए। बात आगे बढ़ती इससे पहले केकेआर के खिलाड़ी रजत भाटिया ने दोनों को शांत किया।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

8 of 19
गंभीर का द्रविड़ से उलझना
2013 में ही अपनी गरममिजाजी के लिए बदनाम आईपीएल में केकेआर के कप्तान गंभीर सबसे शांत खिलाड़ियों में शुमार राजस्‍थान रॉयल्स के तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ से ही बहस कर बैठे। द्रविड़ अपने विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और 3 मई को कोलकाता में मुकाबले के दौरान मैदान पर ही 'द वॉल' से भिड़ जाने के कारण गंभीर की हर ओर निंदा भी हुई। बाद में गंभीर को इस मसले पर सफाई देनी पड़ी।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

9 of 19
इसी तरह आईपीएल-8 का 33वां मुकाबला बारिश के कारण लंबे समय तक बाधित रहा लेकिन मैच का अंत बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। मैच के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाड़ी जब जश्न मना रहे थे तो दोनों टीमों के कप्तानों विराट कोहली और गौतम गंभीर के ‌बीच तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों के झगड़ते देख अन्य खिलाड़ियों ने उनके गुस्से को शांत कराया।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

10 of 19
श्रीलंका के दांबुला शहर में खेले गए एशिया कप के एक मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर फिर से पाक क्रिकेटर से भिड़ गए। हालांकि इस बार वह कामरान अकमल से उलझ गए।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

11 of 19
गौतम गंभीर मैदान पर उलझने के लिए जाने जाते हैं। कानपुर में एक मैच के दौरान पा‌किस्तान के शाहिद अफरीदी से ही उलझ गए।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

12 of 19
गौतम गंभीर के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी मैदान पर झगड़ते रहे हैं। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज माइकल हसी को आउट करने की अपील के बाद अंपायर बिली बॉउडेन से बहस करते हुए।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

13 of 19
ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज शेन वॉर्ने मेलबर्न में एक टी-20 मुकाबले के दौरान केरेबियाई क्रिकेटर से बुरी तरह उलझ गए। जिस कारण उन पर एक मैच के बैन के अलावा जुर्माना भी लगाया गया।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

14 of 19
आईपीएल के पहले सत्र में एक मैच के बाद पंजाब के गेंदबाज एस श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। बाद में हरभजन पर शेष सत्र में आईपीएल खेलने पर रोक लगा दी गई।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

15 of 19
भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के टिम पैने एक मैच के दौरान कुछ इस अंदाज में उलझे।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

16 of 19
भारतीय गेंदबाज एस श्रीसंत 2007 में डरबन में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन को तरेरते हुए।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

17 of 19
अक्टूबर 2007 में कोच्चि वनडे में आउट होने के बाद हरभजन सिंह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से बहसबाजी करते हुए।

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

18 of 19
2001 में मुंबई में टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ‌क्रिकेटर अंपायर से उलझते हुए। खिलाड़ी भारतीय  बल्‍लेबाज राहुल द्रविड़ को आउट नहीं दिए जाने से नाराज था। साथ में सचिन तेंदुलकर भी हैं।
विज्ञापन

'झगड़ालू' गौतम गंभीर के झगड़ने की कहानी है बहुत लंबी

19 of 19
पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और भारत के अनिल कुंबले भी बंगलुरू में टेस्ट मैच के दौरान उलझ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें