टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे मैच से पहले भारत से हजारों किमी दूर एक वनडे मुकाबला खेला गया जिसमें एक बल्लेबाज को इसलिए आउट कर दिया गया क्योंकि उसने गेंद को विकेट के पास जाने से रोका था। इस विकेट को 'हैंडलेड द बॉल' आउट करार दिया जाता है और यह किसी भी गेंदबाज के खाते में नहीं जुड़ता।
विज्ञापन
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
2 of 8
बुलावायो में जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा था और मेजबान टीम को जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य मिला जिसे जिम्बाब्वे ने 2 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत लिया। इसके साथ ही सीरीज में जिम्बाब्वे ने 2-1 से बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
3 of 8
यह मैच बेहद साधारण तरीके से चल रहा था लेकिन जिम्बाब्वे की पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज चामू चिभाभा हैंडलेड द बॉल के शिकार हो गए। अंपायर ने जब उन्हें हैंडलेड द बॉल से आउट करार दिया तो वह 18 रन पर खेल रहे थे और टीम का 10वां ओवर डाला जा रहा था।
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
4 of 8
गेंदबाज अमीर हम्जा ने जब गेंद डाली तो वह बल्लेबाज चामू चिभाभा के हेलमेट से टकरा गई और टकराकर हवा में उछलते हुए स्टंप्स के करीब गिरी और विकेट से टकराने जा ही रही थी कि बल्लेबाज ने जल्दी में गेंद को हाथ से मारकर दूर कर दिया।
विज्ञापन
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
5 of 8
विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने इस पूरे वाकये को देखा और तुरंत अपील कर दी। अंपायक निगेल ल्लांग ने बिना किसी संकोच के अपनी अंगुली उठा दी। लेकिन गेंदबाज अमीर हम्जा के खाते में यह नहीं गई।
विज्ञापन
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
6 of 8
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 साल बाद हैंडलेड द बॉल के जरिए आउट होने की घटना हुई है। साथ ही चामू चिभाभा अपनी टीम के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जो हैंडलेड द बॉल से आउट दिया गया।
विज्ञापन
क्रिकेट में 14 साल बाद गिरा ऐसा विकेट, जो गेंदबाज के खाते में नहीं गया
7 of 8
बल्लेबाज चामू चिभाभा 10वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए हैं जो हैंडलेड द बॉल से आउट करार दिए गए। इससे पहले आखिरी बार 2001 में इंग्लैंड के माइकल वॉन भारत के खिलाफ इस तरह से आउट हुए। वॉन शॉर्ट लेग में खड़े वीरेंद्र सहवाग की अपील पर आउट हुए।