सेकेंड हैंड बाइक खरीदने वाले हैं तो सबसे पहले यह तय करिए कि आप किस मकसद से बाइक चाहतें यानि स्पोर्ट्स के लिए या साधारण आने जाने के लिए, लंबी लंबी यात्राओं पर घूमने जाने के लिए या इन सबका मेल। उस हिसाब से ही सेलर और बाइक चुनें। सिर्फ रोज के आने जाने के लिए स्पोर्ट्स बाइक लेने का कोई मतलब नहीं चाहे कितनी ही अच्छी दिख रही हो।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे
2 of 6
बेहतर रहेगा किसी डीलर से ही बाइक खरीदें। ज्यादातर डीलर कुछ समय की वॉरंटी के साथ बाइक देते हैं। ऐसा न भी हो तो कम से कम आपके पास शिकायत करने के लिए कोई इंसान तो रहेगा अगर बाइक में कोई समस्या आती है तो।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे
3 of 6
ऑनलाइन सिर्फ तस्वीरों को देख कर बात पक्की न करें, सामने से जाकर देखें। अगर सीधा किसी सेलर से ले रहे हैं तो साफ कह दीजिए कि पूरी जांच कराने के बाद ही डील फाइनल करेंगे। किसी भी तरह के झांसे में फंसने से बचें।
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे
4 of 6
डीलर या प्राइवेट सेलर से बाइक के कागजों के साथ साथ सर्विसिंग के कागज मांगना न भूलें। सुनिक्षित कर लें कि बाइक चोरी की न हो या एक्सीडेंट के किसी मामले में न फंसी हो। अगर डीलर या सेलर बाइक की पहली खरीद की भी रसीद देता है, तो यह वाकई काम की डील हो सकती है।
विज्ञापन
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे
5 of 6
बाइक की खुद भी जांच करें। बाइक के टायर से लेकर चेन तक सभी अच्छे से काम कर रहे हों तो अच्छा है। टेस्ट ड्राइव लेने से बिलकुल न हिचकें। ब्रेक, क्लच हेडलाइट की भी असल स्थिति तभी पता चलेगी। देखें पेट्रोल तो नहीं बह रहा या इंजन में खराबी न हो क्योंकि यह सबसे अहम हिस्सा है।
सेकेंड हैंड बाइक खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, फायदे में रहेंगे
6 of 6
आखिरी में थोड़ा बहुत मोल भाव करना तो बनता है। कीमत कम कराने की जरूर कोशिश करें, खासतौर पर अगर बाइक की हालत के हिसाब से कीमत ज्याद रखी गई हो तो। लेकिन थोड़े से पैसो के चक्कर में अपना मन न मारें और अच्छी बाइक से हाथ न धो बैठें। अगर डीलर से खरीद रहे हैं तो रसीद लेना न भूलें।