टीम इंडिया के युवा ओपनर लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी उसी की धरती पर टेस्ट शतक जमाने का कारनामा किया है। वह भी तब जब वह इससे पहले वाले मैच में फ्लॉप रहे और 16 और 7 रन ही बना पाए थे।
विज्ञापन
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
2 of 10
लोकेश राहुल के इस शतक में एक श्रीलंकाई खिलाड़ी का भी योगदान है। दुशमंथा चमीरा ने उनका कैच उस समय छोड़ दिया जब वह 11 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
3 of 10
दाएं हाथ के बल्लेबाज और ओपनर लोकेश राहुल ने अपने चौथे ही टेस्ट में दूसरा शतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया है। इस शतक के साथ ही वह सबसे कम पारियों में दूसरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल गए हैं। आइए, जानते हैं टेस्ट इतिहास में सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले भारत के शीर्ष 6 बल्लेबाज कौन-कौन हैं। विवरण चढ़ते क्रम में है।
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
4 of 10
लोकेश राहुल ने अपने चौथे टेस्ट मैच की अपनी सातवीं पारी में दूसरा शतक लगाया। इस तरह से वह सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
5 of 10
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 1971 में अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 6 पारियों में 2 शतक ठोंक दिए थे। उन्होंने तीसरी और छठी पारियों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
6 of 10
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने के मामले में बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने शुरुआती 5 पारियों में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
7 of 10
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की भी टेस्ट करियर की शुरुआत लाजवाब अंदाज में हुई थी। उन्होंने महज 3 पारियों में 2 शतक लगा दिए थे।
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
8 of 10
अब बात करते हैं सबसे कम पारियों में 2 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं। लोकेश राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ जिस बल्लेबाज के साथ दूसरा शतक लगाया उसने तो सिर्फ 2 पारियों में यह कारनामा किया।
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
9 of 10
2013 में टेस्ट करियर शुरू करने वाले रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज से खिलाफ अपने पहले 2 टेस्ट में 2 शतक लगाया था। हालांकि रोहित को इन दोनों टेस्ट मैचों में एक-एक बार ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इन्हें दूसरे स्थान पर रखा गया है क्योंकि उन्होंने दोनों शतक अपने देश में ही जमाए।
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 6 बल्लेबाज
10 of 10
सबसे कम पारियों में 2 टेस्ट शतक लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली। गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड में इंग्लैंड के ही खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। पहले लॉड्र्स और फिर नॉटिंघम में शतक लगाया था।