फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 8
करीब 2 साल बाद टीम इंडिया में लौटने वाले हरभजन सिंह ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट निकाले। इन 3 सफलता के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में नौंवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने वसीम अकरम (414) को पीछे छोड़ दिया है। हरभजन के अब 416 विकेट हो गए हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

2 of 8
अश्विन का यह विदेशी धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। उन्होंने विदेश में पहली बार टेस्ट की किसी पारी में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 87 रन देकर 5 सफलताएं हासिल की।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

3 of 8
बारिश के कारण 3 दिन के बराबर का खेल फातुल्लाह टेस्ट में धुल गया जिस कारण मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

4 of 8
दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें 6 में टीम इंडिया ने बाजी मारी है। ये जो मैच ड्रॉ हुए हैं दोनों ही बारिश से प्रभावित रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

5 of 8
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मैच ड्रॉ हुआ था 2007 में। चिटगांव में खेला गया यह मैच भी बारिश के कारण खासा प्रभावित रहा था।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

6 of 8
फातुल्लाह टेस्ट के दूसरे दिन एक‌ भी गेंद नहीं डाली जा सकी जबकि हर दिन बारिश से मैच रुकता रहा। इस मैच में कुल 1106 गेंद ही डाली जा सकी जबकि मैच में करीब 4500 गेंद डाली जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

7 of 8
ऐसा नहीं है कि बांग्लादेश में किसी टेस्ट मैच में सबसे कम गेंद (1106) डालने का यह रिकॉर्ड हो। इससे पहले 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ढाका में खेले गए मैच में बारिश ने जबर्दस्‍त खलल डाली जिससे उस मैच में सिर्फ 985 गेंद यानी 164.1 ओवर ही डाले जा सके। शुरू के 3 दिन तो बारिश से ही धुल गए थे।
विज्ञापन

लगातार बारिश भी नहीं तोड़ सकी फातुल्लाह टेस्ट में यह रिकॉर्ड

8 of 8
बारिश से बाधित यह मैच हरभजन‌ सिंह के लिए यादगार रहा क्योंकि 2 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरे इस गेंदबाज ने 3 विकेट झटक लिए। उनके अलावा आर अश्विन ने 5 विकेट झटके। अश्विन का यह विदेशी धरती पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। उन्होंने विदेश में पहली बार टेस्ट की किसी पारी में 5 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें