फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

विज्ञापन
1 of 13
बड़े पर्दे पर जब ये सितारे हवा में उड़ते हुए, मार धाड़ करते हुए दुश्मनों का सफाया करते हैं तो हमारी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं, लेकिन पर्दे के पीछे की सच्चाई कुछ और ही होती है। ये स्टंट सितारे खुद नहीं करते बल्कि इन्हीं के जैसे दिखने वाले लोगों से करवाते हैं। आइए आपको मिलाते हैं कुछ सुपरस्टार्ज के स्टंट डबल से।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

2 of 13
भाई के सारे चाहने वालों, यह जान कर दुखी मत होइएगा कि 'एक था टाइगर' में ढिशुम ढिशुम करने वाले वह खुद सलमान खान थे। वह तो उनके स्टंट डबल जावेद एल बेर्नी थे। अब फिल्मों में तो यह सब चलता रहता है न।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

3 of 13
हृतिक ने फिल्म बैंग बैंग के लिए ज्यादातर बड़े बड़े स्टंट खुद ही किए हैं जिन्हें करते वक्त उन्हें चोटें भी आईं। लेकिन हल्के फुल्के स्टंट के लिए उन्होंने इस स्टंट डबल का सहारा लिया।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

4 of 13
आमिर खान फिल्मों में भले ही खतरनाक से स्टंट करते दिख जाएं लेकिन आप कभी यह सोचने की गलती मत करिएगा कि वो उन्होंने खुद किए हैं। फिल्म धूम3 में आमिर को अपने स्टंट करने के लिए इस आदमी की जरूरत पड़ी थी।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

5 of 13
फिल्म 'रावण' में जब उस ऊंचे पहाड़ से अभिषेक बच्चन पानी में कूदे थे तो आप भी देखकर दंग रह गए होंगे न! लेकिन वे अभिषेक नहीं, ये जनाब एमएस बलराम थे जो उस फलिम के लिए उनके स्टंट डबल थे।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

6 of 13
कटरीना ने 'कमली' पर ऐसे ठुमके लगाए कि सबके होश उड़ गए लेकिन लगता है वे स्टंट वाले सीन करने में थोड़ी डर गईं, तभी तो उनकी इस स्टंट डबल को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

7 of 13
यूं तो अक्षय कुमार अपने स्टंट अक्सर खुद ही करते हैं लेकिन कुछ मौके ऐसे भी रहे हैं जब उन्हें भी स्टंट डबल की जरूरत पड़ ही गई, जैसे की फिल्म चांदी चौक टू चाइना में।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

8 of 13
ये हैं रेश्मा जिन्होंने कई पुरानी हीरोइनों के लिए स्टंट डबल बन कर अपनी जान जोखिम में डाली है। जो भी कहो, इन्हीं की वजह से हमारी हीरोइनें भी ऐसे रोल कर पाने की हि्म्मत जुटा पाती होंगी।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

9 of 13
रेश्मा ने हेमा मालिनी के लिए उनके सबसे उम्दा किरदारों में से एक के लिए स्टंट किया था। याद है न शोले का वह सीन जब बसंती अपनी इज्जत बचाने के तेज-तेज तांगा दौड़ाती है? दरअसल तांगे पर हेमा नहीं रेशमा थीं।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

10 of 13
और एक बार फिर जब पुरानी हीरोइनों को स्टंट कराने की जरूरत पड़ी तो रेश्मा को याद किया गया। मीनाक्षी शिशाद्री के लिए भी इन्होंने अपना हुनर दिखाया है।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

11 of 13
फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका की बॉक्सिंग को असली मैरी कॉम की बॉक्सिंग जैसा दिखाने के लिए सच की बॉक्सर को प्रियंका का स्टंट डबल बनाया गया था।

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

12 of 13
अपनी आने वाली फिल्म फैन में शाहरुख खान स्टंट करते नजर आएंगे लेकिन असलियत तो आफ जान ही चुके हैं। दरअसल वह उनके स्टंट डबल होंगे।
विज्ञापन

दूसरे की जिंदगी दांव पर लगाकर वाहवाही लूटते हैं ये सितारे, ये रहे सबूत

13 of 13
और यह रहा ब्रैंड न्यू खुलासा रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी का। कुछ का कहना है कि यह रणवीर के स्टंट डबल हैं तो कुछ कहते हैं कि कोई दूसरा एक्टर है। अब सच्चाई तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी। तो आप भी अपने आंख-कान खुले रखिएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें