फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्ला!

विज्ञापन
1 of 8
टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली रिकॉर्ड के मामले में सचिन तेंदुलकर की राह पर चल रहे हैं। लेकिन कोहली के बल्ले ने एक रिकॉर्ड ऐसा भी बनाया जिसके करीब तेंदुलकर का बल्ला कभी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

2 of 8
भले ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हो। विराट तेजी से रन बनाते हुए उनके रिकॉर्ड की ओर पहुंच रहे हैं। तीसरे मैच में अपना 45वां रन बनाने के साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 6 हजार बनाने का रिकॉर्ड रच दिया। आइए, जानते हैं इस रिकॉर्ड्स के बारे में। विवरण चढ़ते क्रम में है।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

3 of 8
ब्रायन लारा को वेस्टइंडीज के महानतम बल्‍लेबाजों में शुमार किया जाता है। लारा ने कई दिलचस्प पारियां खेली हैं। उन्होंने 155 पारियों में वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन बनाए हैं। वनडे में सबसे कम पारियों में इस मुकाम को छूने के मामले में लारा छठे स्थान पर हैं।

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

4 of 8
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन अपने समय के धाकड़ बल्‍लेबाज रहे हैं। टेस्ट के साथ-साथ वनडे में तूफान पारी खेलने के लिए वह जाने जाते हैं। उन्होंने 154 वनडे पारियों में इस मुकाम को हासिल किया और सूची में पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

5 of 8
दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान और अपनी शैली में आतिशी बल्‍लेबाजी करने वाले एबी डीविलियर्स भी सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की सूची में शामिल हैं और वह चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 147 पारियां खेली।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

6 of 8
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने डीविलियर्स की तरह 147 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

7 of 8
वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स को क्रिकेट जगत का महानतम बल्‍लेबाज माना जाता है। आज से लगभग 3 दशक पहले ही उन्होंने वनडे में सबसे तेज 6 हजार रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लगभग 3 दशक तक उनका यह रिकॉर्ड कायम रहा। रिचर्ड्स ने 141 पारियों में इस मुकाम को छुआ था।
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज है कोहली का बल्‍ला!

8 of 8
भारतीय बल्‍लेबाज विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 5 हजार रनों का आंकड़ा छूने के बाद सबसे तेज 6 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना लिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद वनडे में अर्धशतक लगाने के दौरान यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड 136 पारियों में यह कमाल दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें