फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन
1 of 9
भारत में टी-20 और वनडे सीरीड में जोरदार जीत के बाद ऐसा लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को खूब परेशान करेगी लेकिन सीरीज शुरू होते ही मेहमान बल्लेबाज भारतीय पिचों के आगे हथियार डालने लगे। दिल्ली की जिस पिच पर भारत की ओर से शतक और अर्धशतक लगे उसी पिच उनके बल्लेबाज नाकाम हो गए।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

2 of 9
विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को छोड़कर हर बल्लेबाज भारत में संघर्ष करते दिख रहे हैं। कप्तान हाशिम अमला सिर्फ एक पारी में ही चले हैं उसके अलावा वह फ्लॉप रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या फैफ डु प्लेसिस का है जो सीरीज में लगातार नाकाम रहे हैं। 6 पारियों में वह एक बार भी 40 का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

3 of 9
सीरीज में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस एक दो नहीं बल्कि तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। सीरीज में उनकी पारी सिलसिलेवार देखा जाए तो उन्होंने 0, 1, 0, 10, 39 और 0 रन बनाए हैं। यानी की 6 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 50 रन निकले हैं।

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

4 of 9
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फैफ डु प्लेसिस किसी सीरीज की 6 या उससे कम पारियों में 3 बार शून्य पर आउट होने के मामले में पिछले सौ सालों में दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

5 of 9
फैफ डु प्लेसिस से पहले आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चार्ली लेवेलिन किसी सीरीज में 6 या उससे कम टेस्ट पारियों में 3 बार शून्य पर आउट हो गए थे। वह 1912 में यानी आज से 103 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 3 बार खाता खोले बगैर आउट हो गए थे।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

6 of 9
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज काइली एबॉट ने 40 रन देकर 5 विकेट झटके। 1987 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विदेशी तेज गेंदबाज ने फिरोजशाह कोटला में एक पारी में 5 विकेट लिया था। विंडीज तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने 1987 के टेस्ट मैच में 54 रन देकर 5 विकेट झटके थे जिसमें भारत को हार मिली थी जो इस मैदान पर उसकी अंतिम हार है।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

7 of 9
टीम इंडिया के 'सर' यानी रविंद्र जडेजा ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में महज 12 ओवर डालकर 5 विकेट झटक लिए। यह उन्हीं के पंजे का कमाल था कि मेहमान टीम दूसरे दिन के खेल से पहले 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 121 रन पर आउट हो गई।

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

8 of 9
वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर होने के बाद रविंद्र जडेजा ने जोरदार तैयारी की और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लाजवाब खेल के साथ कुछ ही महीनों में फिर से टीम इंडिया में लौट आए। दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन उन्होंने 30 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। इस तरह से 16 टेस्ट मैचों में उनके 66 विकेट हो गए।
विज्ञापन

अफ्रीकी बल्लेबाज ने 0 पर आउट होने का सौ साल का रिकॉर्ड तोड़ा

9 of 9
टीम इंडिया से निकलने के बाद रविंद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए विकेटों की झड़ी ही लगा दी। उन्होंने इस सत्र में 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 8 बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए। इस तरह से उन्होंने 11 मैचों से 55 विकेट झटक लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें