फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

विज्ञापन
1 of 7
कप्तान गौतम गंभीर के लिए दिन ठीक नहीं चल रहे है। एक तो उन्हें टीम इंडिया में जगह पाने के लिए कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है, दूसरा उनके साथ टीम मैनेजमेंट बुरा सलूक भी कर रही है। माजरा यह है कि उन्हें नाश्ता तक नहीं मिल पा रहा है। पढ़े पूरा माजरा।
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

2 of 7
घटना गुरुवार सुबह की है। गौतम गंभीर टीम के खिलाड़ियों के साथ मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे। नाश्ता का समय हुआ लेकिन नहीं मिला। काफी इंतजार करने के बाद भी जब मैनेजमेंट की ओर से कुछ इंतेजाम नहीं किए गए तो निराश और गुस्से में आगबबूला गंभीर को पैसे देकर नाश्ता मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

3 of 7
गौतम गंभीर रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान हैं। दिल्ली क्रिकेट टीम मैनेजमेंट में राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसका खामियाजा टीम के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा रहा है। नतीजन पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग दिल्ली को बॉय-बॉय कहकर हरियाणा टीम ज्वाइन कर चुके हैं।

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

4 of 7
गौतम गंभीर को अपने साथ हुए इस बुरे सलूक पर बहुत गुस्सा आया। उन्होंने इसकी शिकायत चयन समिति के चेयरमैन विनय लांबा से जरूर कर दी है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि राजनीति को दरकिनार कर खिलाड़ियों की उपेक्षा नहीं की जाए।
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

5 of 7
सूत्र बताते हैं कि डीडीसीए में चल रही राजनाति के चलते खिलाड़ियों की मदद को लगाए जाने वाले स्टाफ की ही अब तक तैनाती नहीं की जा सकी है। कोटला के बार पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है, जिसके चलते किचन का काम भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

6 of 7
इसी स्टाफ की तैनाती नहीं होने के चलते खिलाड़ियों को नाश्ता उपलब्ध नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक गंभीर की अगुवाई में खिलाड़ी सुबह नौ बजे प्रैक्टिस के लिए पहुंच गए थे। नियमों के मुताबिक एसोसिएशन को खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें नाश्ता उपलब्ध कराने के साथ सारा सामान दिया जाता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान गौतम गंभीर को नहीं मिला नाश्ता, खुद मंगवाना पड़ रहा

7 of 7
गौतम गंभीर ने लांबा को लिखी शिकायत में इस चूक को तुरंत खत्म करने को कहा है। वह कुछ अधिकारियों पर बिफरे भी। बावजूद इसके डीडीसीए के अधिकारी इसे अपनी चूक नहीं मान रहे। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का पहला मैच राजस्थान के साथ एक अक्टूबर को होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें