स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब बार्सिलोना को ला लीगा के तहत बुधवार को खेले गए एक मुकाबले में जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन
मेसी की टीम को तगड़ा झटका, 7 महीने में पहली हार
2 of 6
मौजूदा सत्र में इस लीग में अब तक अपराजेय रहे यूरोपियन चैंपियन बार्सिलोना को सेल्टा विगो ने 4-1 से करारी शिकस्त दी। बार्सिलोना के इस हार का फायदा रियल मैड्रिड को हुआ।
विज्ञापन
मेसी की टीम को तगड़ा झटका, 7 महीने में पहली हार
3 of 6
रियल पांच मैचों से 13 अंक लेकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। सेल्टा टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। एक अन्य मुकाबले में रियल मैड्रिड ने एथलेटिक बिल्बाओ को 2-1 से पराजित किया।
मेसी की टीम को तगड़ा झटका, 7 महीने में पहली हार
4 of 6
मैच शुरू होने से पहले बार्सिलोना के आगे सेल्टा को कमजोर आंका जा रहा था लेकिन इस मुकाबले में सेल्टा ने बार्सिलोना को खेल के सभी विभाग में दोयम साबित किया।
विज्ञापन
मेसी की टीम को तगड़ा झटका, 7 महीने में पहली हार
5 of 6
सेल्टा की ओर से इयागो एस्पास ने दो गोल किए जबकि मैनुएल एगुडो नोलीटो और जॉन गुइडेट्टी ने एक-एक गोल किए।
बार्सिलोना की ओर से मैच के 80वें मिनट में जूनियर नेमार ने गोल कर गोल के अंतर को तो जरूर कम किया लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। उधर, विलारियल की मालागा पर 1-0 की जीत के बाद बार्सिलोना की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गई है। ये फरवरी के बाद बार्सिलोना की पहली हार है।