फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

विज्ञापन
1 of 10
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज शुरू हो या न हो इस पर भारत में विवाद लंबे समय से चल रहा है। कहा जा रहा है कि पाक सरकार ने टीम इंडिया के साथ सीरीज के लिए अपनी अनुमति दे दी है लेकिन भारत सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

2 of 10
एक ओर जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी माने जाते हों और प्रशंसक दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बेसब्री से इंतजार करते रहे हो लेकिन इन पड़ोसी देशों के बीच सीमा पर जारी विवाद और कूटनीतिक संबंधों में उतार-चढ़ाव ने क्रिकेट से दूरी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

3 of 10
लेकिन आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जिन्हें भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए खेलने का मौका मिला। पाकिस्तान का वजूद 1947 में भारत से अलग राष्ट्र बनने पर सामने आया और उसके बाद वह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने लगा। यहां तक कि खेल के मैदान पर भी। जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में। (FILE Photo)

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

4 of 10
पहले भारत और बाद में पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वालों में पहला बड़ा नाम सामने आता है गुल मुहम्मद का। 15 अक्टूबर, 1921 को लाहौर में जन्में गुल ने टेस्ट करियर की शुरुआत तो भारतीय टीम के साथ की लेकिन करियर का अंत पाक टीम के साथ किया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 22 जून, 1946 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

5 of 10
गुल मुहम्मद ने 1952-53 में पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती सीरीज में भारत के लिए पहले 2 टेस्ट मैच खेले। 1955 में पाक नागरिकता मिलने से पहले वह भारत में रणजी ट्रॉफी भी खेलते रहे। उन्होंने 1956-57 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला जिसमें उनके बल्ले से विजयी रन भी निकला। गुल ने कुल 9 मैच खेले जिसमें उनका बेस्ट रहा 34 रन और 2 विकेट भी झटके। 8 मई, 1992 को उन्होंने लाहौर में अंतिम सांस लिया।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

6 of 10
गुल मुहम्मद की तरह आमिर इलाही भी उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें भारत और पाक दोनों के लिए खेलने का मौका मिला। एक सितंबर, 1908 को जन्मे इलाही ने 12 दिसंबर, 1947 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट करियर की शुरुआत की। टीम इंडिया के लिए यही एक मैच रहा जिसमें वह टेस्ट मैच खेले।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

7 of 10
पाकिस्तान को 1952-53 में टेस्ट सीरीज खेलने की अनुमति मिलने के बाद आमिर इलाही (मृत्यु 28 दिसंबर, 1980) ने इस नए देश और टीम के लिए 5 टेस्ट मैच खेले। वह लेग ब्रेक गुगली गेंदबाज होने के साथ-साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज भी थे। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 6 मैच खेले और 82 रन बनाए जिसमें 47 उनका बेस्ट रहा। बतौर गेंदबाज उन्होंने 7 विकेट निकाले। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 12 दिसंबर, 1952 को भारत के ही खिलाफ खेला।  

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

8 of 10
भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के लिए टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं अब्दुल हफीज कारदार। 17 जनवरी, 1925 को लाहौर में जन्में कारदार ने टेस्ट करियर की शुरुआत भारत की ओर से खेलते हुए 22 जून, 1946 में की थी। यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। उन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले और 80 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट रहा 43 रनों का।

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

9 of 10
कारदार ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर रहे जिनका टेस्ट करियर लंबा चला। बाएं हाथ के बल्लेबाज और फिरकी गेंदबाज ने अपने करियर में 26 टेस्ट मैच खेले जिसमें 927 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 फिफ्टी पारियां खेली और उनका बेस्ट रहा 93 रन। साथ ही 21 विकेट भी झटके। उनका अंतिम टेस्ट मैच 26 मार्च, 1958 को वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा।
विज्ञापन

वो क्रिकेटर्स जो भारत-पाक दोनों के लिए खेले

10 of 10
भारत के लिए खेलकर टेस्ट करियर शुरू करने वाले अब्दुल हफीज कारदार पाकिस्तान टीम के कप्तान भी बने। एक तरह से उन्हें पाक क्रिकेट का पिता कहा जाता है। भारत और पाक दोनों के लिए खेलने वाले 3 क्रिकेटरों में कारदार ही कामयाब रहे लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं निकल सका। 21 अप्रैल, 1996 को अंतिम सांस लेने वाले कारदार ने पाक क्रिकेट के लिए काफी काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें