फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

विज्ञापन
1 of 9
इस वक्त क्रिकेट में दीवानगी नहीं बल्कि हो रहे हादसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। रविवार दोपहर एक किशोर क्रिकेटर अंचल शर्मा की कैच लपकते हुए मौत हो गई। सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी क्रिकेटरों की जान जा चुकी है। जाने उन क्रिकेटरों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

2 of 9
बात ज्यादा पुरानी नहीं है। बंगाल टीम के अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके अंकित केसरी के साथ इसी साल 17 अप्रैल क्रिकेट मैदान में हादसा हुआ था। फिल्डिंग के दौरान सिर पर गेंद लगने से हुई इंज्युरी के चलते उनकी मौत हुई। (फोटो: सोशल मीडिया)
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

3 of 9
पिछले साल 27 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज सिडनी की एक मैच के दौरान सिर में लगे बाउंसर की वजह से मौत हो गई थी। शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे ह्यूज़ के हेलमेट पर न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज शॉन एबॉट की गेंद जोर से जा लगी। चोट लगने के बाद ह्यूज मुंह के बल पिच पर गिर पड़े। अस्पताल ले जाते वक्‍त रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

4 of 9
जुलाई माह में भारतीय मूल के ब्रिटिश क्रिकेटर बावलन पतमनातन की क्रिकेट खेलते हुए छाती में गेंद लगने से मौत हो गई। 24 साल का यह युवा क्रिकेटर ब्रिटिश तमिल क्रिकेट लीग में मानिपे पेरिस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल रहा था। मैच के दौरान बावलन की छाती में गेंद लग गई।
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

5 of 9
30 नवंबर 2014 को इसराइल के शहर एसडोड में एक क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने से एक भारतीय मूल के अंपायर की मौत हो गई है। चश्मदीदों का कहना है कि एक तेज रफ्तार गेंद पहले विकेट से टकराई और फिर अंपायर को जाकर लगी। भारतीय मूल के 55 वर्षीय ऑस्कर तटीय शहर एशदोद में आयोजित एक स्थानीय मैच में अंपायरिंग कर रहे थे। ऑस्कर इससे पहले इसराइल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

6 of 9
आज से सत्रह साल पहले मैदान पर हुए हादसे ने ही भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा की जान ले ली थी। तेज रफ्तार गेंद उनके सिर पर जाकर लगी और कुछ ही घंटों बाद अंदरूनी रक्तबहाव के चलते उनकी मौत हो गई। हादसे के वक्त लांबा ढाका के बंगबंधु स्टेडियम में ढाका क्लब क्रिकेट मैच में शॉर्ट लेग पर बिना हेलमेट के क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। एक गेंद को बल्लेबाज बल्लेबाज मेहराब हुसैन ने तेजी से हिट किया और लपकने के क्रम में वो गेंद रमन लांबा के सिर पर जा लगी। (फोटो: मिडडे)
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

7 of 9
2013 में मैदान पर ही गेंद लगने के कारण दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेरिन रैंडाल की मौत हो गई। 32 साल के रैंडाल उस वक्त घरेलू टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी कर रहे थे कि पुल शॉट करते वक्त गेंद उनके सिर पर जा लगी। तेज गेंद रैंडाल के सिर में लगी और वह वहीं ढेर हो गए। रैंडाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जल्द ही उनकी मौत हो गई।

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

8 of 9
2013 में ही पाकिस्तान के युवा खिला़ड़ी जुल्फीकार भट्टी की घरेलू मैच खेलते वक्त मौत हो गई। मैच के दौरान गेंद भट्टी के सीने पर लगी और वो पिच पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐसे क्रिकेटर, जिन्हें खेल-खेल में अपनी जान से धोना पड़ा हाथ

9 of 9
2009 में इंग्लैंड के अंपायर एल्क्विन जेनकिंस एक लीग मैच में सिर पर गेंद लगने के चलते मारे गए। फील्डर ने स्टम्प पर गेंद फैंकी जा एल्क्विन जेनकिंस के सिर पर आ लगी। इससे उनका ब्रेन हेमरोज हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें