हम आपको बता रहे हैं दुनिया के 8 फेमस क्रिकेटर्स के बारे में। उनके बचपन के कुछ दिलचस्प किस्से, जिनके बारे में आपने पहले कभी सुना नही होगा। (फोटो एवं जानकारी स्पोर्ट्सकीड़ा डॉट कॉम से)
Trending Videos
विज्ञापन
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
2 of 9
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बचपन की तस्वीर। बचपन में अपने कोच दिनेश लाड के साथ घूमते हुए उन्हें सिडान कार दिखी। उन्होंने कहा, " सर मैं बड़ा होकर यह कार जरुर खरीदूंगा।" कोच ने गुस्से में कुछ दिनों के लिए उन्हें यह कहकर डांट दिया था कि क्रिकेट में ध्यान दो।
विज्ञापन
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
3 of 9
टीम इंडिया के सबसे फेमस क्रिकेटर्स में से एक युवराज सिंह। यह बात बेहद कम लोग ही जानते हैं कि युवी ने अंडर-14 स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। इतना ही नहीं वह पंजाबी फिल्म "मेंहदी सजदा दी" और बतौर बाल कलाकार "पुत्त सरदारा" में काम कर चुके हैं।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
4 of 9
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बेहद ही सरल और शांत स्वभाव का माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचिन बचपन में बेहद ही लड़ाकू स्वभाव के थे। वह स्कूल में किसी न किसी से मारपीट करते ही रहते थे।
विज्ञापन
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
5 of 9
दुनिया का ऐसा धुरंधर बल्लेबाज जो न सिर्फ क्रिकेट बल्कि हर प्रकार के खेल में माहिर है। जी हां दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स अपने देश की अंतरराष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम में खेल चुके हैं। वह रग्बी और स्वीमिंग में भी देश का नेतृत्व कर चुके हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
6 of 9
ये हैं टीम इंडिया के नए सितारे अजिंक्य रहाणे। बचपन में मॉर्शल ऑर्ट का कोचिंग करने वाले रहाणे गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। क्रिकेट कोचिंग के लिए उनके पास वैसे नहीं थे।
विज्ञापन
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
7 of 9
दक्षिण अफ्रीकी टीम की पेस बैटरी कहे जाने वाले डेल स्टेन ने 11साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था जब क्रिसमस पर उन्हें क्रिकेट किट गिफ्ट मिला था।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
8 of 9
ऑस्ट्रेलिया के लिजेंट स्टीव वॉ दुनिया के 11 बल्लेबाजों में से एक हैं जिन्होंने 10 हजार टेस्ट रन बनाए और अपनी टीम को 16 टेस्ट में से 15 में जीत दिलाई थी। उन्हें किशोरावस्था में उन्हें टीम से इस बात पर बाहर कर दिया था कि उनकी मौजों का रंग अन्य खिलाड़ियों से अलग था।
क्रिकेटर्स के बचपन की तस्वीरें और उनकी सीक्रेट बातें
9 of 9
टीम इंडिया के मिस्टर कूल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी। क्रिकेट में कई स्तम्भ खड़े कर चुके धोनी का क्रिकेट कभी शौक रहा ही नहीं। वह तो फुटबॉल खेला करते थे। फुटबॉल में वह गोलकीपर हुआ करते थे।