फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

विज्ञापन
1 of 8
क्रिकेट का 11वां वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है लेकिन न्यूजीलैंड में खेले जा रहे मुकाबले को स्टेडियम में देखना न सिर्फ रोमांचकारी है बल्कि यह दर्शकों की कमाई के लिहाज से भी बेहद शानदार है। मतलब यह कि आप न्यूजीलैंड में स्टेडियम में बैठकर वर्ल्ड कप मैचों के रोमांच के साथ-साथ अपनी जेब भी आसानी से भर सकते हैं।
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

2 of 8
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दौरान एक प्रशंसक ने मैच की शुरुआत में ही शानदार कैच लपक किया। यह कैच लपकने पर उसे लगभग 10 लाख डॉलर (6 करोड़ रुपए से ज्यादा ) वाले इस इनामी राशि का हिस्सेदार हो गया। हालांकि स्टेडियम में बैठे दर्शकों के लिए इस इनाम को जीतने के वास्ते कुछ शर्तें भी है जिसका उन्हें पालन करना होगा।
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

3 of 8
स्टेडियम में बैठे 2 बच्चों के पिता जॉन रेनार ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ब्रैंडन मैकुलम के छक्के वाले शॉट को एक‌ हाथ से लपक लिया। इस कैच को लपकने के साथ ही उनके आसपास बैठे लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी। साथ ही दोनों बच्चों के साथ पत्नी की भी खुशी का कोई ठीकाना नहीं रहा। वह न्यूजीलैंड में मैच के दौरान एक हाथ से कैच करने वाले सातवें दर्शक हैं। भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इन 7 में 2 भारतीय दर्शक भी शामिल हैं।

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

4 of 8
आइए, जानते हैं इस कमाई वाले कैच का राज क्या है। पेय पदार्थ बनाने वाली तुई नाम की एक कंपनी है जो इस आकर्षक इवेंट का रचयिता है। इस गेम में भाग लेने वालों को पहले इस कंपनी से खरीदे गए ऑरेंज कलर की टी-शर्ट को पहनना होता है और इसे पहनकर स्टेडियम में बैठना होता है। इसके बाद मैच के दौरान एक हाथ से साफी तरीके से कैच लिया जाना चाहिए और वह भी कैमरे की नजर में। इसमें जितने लोग नियमों के मुताबिक कैच करेंगे उनमें यह राशि बराबर-बराबर बांटी जाएगी।
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

5 of 8
न्यूजीलैंड टीम को प्रोत्साहित करने के कार्यक्रम के तहत इस स्किम में 3 लाख 50 हजार डॉलर का पूल तैयार किया गया है। और किवी टीम जैसे-जैसे खिताब के करीब बढ़ती जाएगी, पुरस्कार राशि अपने आप बढ़ती जाएगी। न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है तो कैच करने वाले को अब 5 लाख डॉलर यानी 3 करोड़ 11 लाख से ज्यादा रुपए मिलेंगे। इस प्रतियोगिता का नाम भी है Catch a Million.
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

6 of 8
यह इनामी राशि न्यूजीलैंड के मैच दर मैच के आधार पर आगे बढ़ती जाएगी। अगर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंचती है और वहां पर टीम ‌खिताब जीतने में कामयाब हो जाती है तो यह राशि बढ़कर 10 लाख डॉलर (6 करोड़ 32 लाख रुपए से ज्यादा) हो जाएगी। हालांकि यह राशि सभी कैच करने वाले दर्शकों के बीच बांटी जाएगी। न्‍यूजीलैंड के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर राशि 3 लाख डॉलर (1 करोड़ 86 लाख रुपए से ज्यादा) हो गई थी।
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

7 of 8
यह इनामी स्किम सिर्फ न्यूजीलैंड में होने वाले मैचों को लेकर ही है और यहां पर वर्ल्ड कप के 23 मैच ही खेले जाने हैं। 14 फरवरी को टूर्नामेंट के पहले मैच (न्यूजीलैंड और इंग्लैंड) में भी एक भारतीय दर्शक संजय गांडा ने एक हाथ से कैच लपककर लखपति बनने का मौका हासिल किया था। उसके बाद से अब तक 7 लोग इस तरह से कैच कर चुके हैं। अर्जुन भारद्वाज भी इन 7 दर्शकों में शामिल हैं।
विज्ञापन

जानिए, न्यूजीलैंड में दर्शक कैसे कमा रहे हैं लाखों रुपए

8 of 8
न्यूजीलैंड में एक और मुकाबला खेला जाना है और यह मुकाबला सेमीफाइनल का है अगर आप भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं तो एक हाथ से कैच करने का दांव जरूर लगाइए, हालांकि इसके लिए आपको न्यूजीलैंड जाना पड़ेगा और वह भी 2 दिन के अंदर क्योंकि न्यूजीलैंड में अगला मैच (सेमीफाइफल) 2 दिन यानी 24 मार्च को खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें