ठीक 8 महीने बाद टीम इंडिया में लौटे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शतक ठोंकने के साथ ही सीरीज में एक नायाब परंपरा को कायम रखा। दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉकि्संग डे टेस्ट खेलने के बाद वह भारत की टेस्ट टीम में शामिल हुए और इसका फायदा उठाते हुए शतक ही ठोंक दिया।
विज्ञापन
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
2 of 9
शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के चोटिल होने के कारण चेतेश्वर पुजारा को सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किया गया और उन्हें ओपनिंग के लिए भी भेजा गया। वह अपने करियर में पांचवीं बार ओपनिंग करने उतरे थे जिसमें वह खासे सफल भी रहे।
विज्ञापन
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
3 of 9
सीरीज में तीनों ही मैच में टीम इंडिया एक नए ओपनिंग जोड़ीदार के साथ उतरी। इस बार लोकेश राहुल के साथ पुजारा ओपनिंग के लिए उतरे। लेकिन तीनों ही बार भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक ओपनर दहाई का आंकड़ा पार किए बगैर ही आउट हो गया।
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
4 of 9
आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अमित मिश्रा ने भी लाजवाब बल्लेबाजी की। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी की और 71 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी। यह उनके करियर की तीसरी फिफ्टी है।
विज्ञापन
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
5 of 9
लेकिन खराब शुरुआत के बावजूद सीरीज में भारतीय टीम के लिए एक अच्छी बात यह रही कि क्रीज पर टिके दूसरे ओपनर ने शतक जरूर ठोंक दिया। पहले टेस्ट में शिखर धवन ने तो दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल ने शानदार शतक लगाया था। सभी की नजर इस बात पर थी कि तीसरे टेस्ट में भारत की ओर से यह परंपरा कायम रह पाएगी।
विज्ञापन
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
6 of 9
तीसरा टेस्ट शुरू हुआ तो भारत के पास एक नई ओपनिंग जोड़ी थी चेतेश्वर पुजारा और लोकेश राहुल के रूप में, लेकिन लोकेश सस्ते में आउट हो गए। हालांकि पुजारा ने एक छोर संभाले रखा और दूसरे दिन टी-ब्रेक से पहले शतक ठोंक दिया। यह उनके करियर का सातवां और डेढ़ साल बाद पहला शतक है। इस शतक के साथ लगातार तीसरे मैच में भारतीय ओपनर ने पहली पारी में शतक जमाने की परंपरा को कायम रख ही दिया।
विज्ञापन
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
7 of 9
विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने 214 गेंदों में शतक ठोंका। इस शतकीय पारी में उन्होंने 9 चौके लगाए।
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
8 of 9
चेतेश्वर पुजारा ने अपने 28वें मैच में सातवां शतक जमाया। साथ ही श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अमित मिश्रा के साथ आठवें विकेट के लिए 104 रनों की शतकीय साझेदारी की।
शतक के साथ ही पुजारा ने कायम रखी टीम इंडिया की 'परंपरा'
9 of 9
अमित मिश्रा (59) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा के साथ आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 104 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से यह आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।