फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

Thu, 26 Mar 2015 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 18
भारत और ऑस्ट्रेलिया 26 मार्च को सिडनी में करो या मरो के मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों अभी तक 10 बार एक-दूसरे से टकराए है। जिसमें भारत कपिल देव की कप्तानी में दो बार (1983 और 1987 ) और महेंद्र सिंह की कप्तानी में 2011 में जीत चुका है। इस लिहाज से वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कपिल देव ही भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। आइए डालते हैं एक नजर...वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना और उनके परिणाम।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

2 of 18
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में पहली बार 1983 में इंग्लैंड के नोटिंघम मैदान में आमने-सामने हुए थे। यह मैच भारत के अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवरों में 320 रन बनाए जबकि टीम इंडिया मात्र 37.5 ओवरों में 158 पर ऑलआउट हो गई थी।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

3 of 18
इसी टूर्नामेंट के दौरान भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के आमने-सामने हुआ। पिछली हार के कारण टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से पिछली हार का बदला लिया और मात दी। वर्ल्ड कप के इस 23वें मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली और 55.5 ओवरों में 247 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 38.2 ओवरों में मात्र 129 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से मदन लाल और रोजर बिन्नी ने 4-4 विकेट झटके थे।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

4 of 18
तीसरी मर्तबा 1987 के वर्ल्ड कप के दौरान मद्रास में कपिल देव की कप्तानी में भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा। एलन बॉर्डर की कप्तानी में पहली बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 270 रन बनाए। कांटे के मुकाबले में भारत ‌49.5 ओवरों में 269 रनों पर ऑआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया यह मैच 1 रन से जीता।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

5 of 18
इसी महा टूर्नामेंट में एक बार फिर कपिल देव को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने का मौका मिला। वर्ल्ड कप के 15वें मैच में भारत ने टॉस जीतकर 50 ओवरों में 6 विकेट पर 289 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 49 ओवरों में 233 पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत यह मैच 56 रनों से जीत गया। इस मैच में मनिंदर सिंह और मोहम्मद अजरुद्दीन ने 3-3 लिए थे।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

6 of 18
आज से ठीक 23 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन मैदान में मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी भारत ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर 50 ओवरों में 9 विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में भारत 47 ओवरों में 233 रन ही बना पाया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 4 रनों से मात दी।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

7 of 18
इसके बाद 1996 में मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत मोहम्मद अजरुद्दीन की कप्तानी में पूरे मनोबल के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में मैदान में उतरा। ऑस्ट्रेलिया की किस्मत अच्छी रही और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 258 रन बनाए। जबकि भारत 48 ओवरों में 248 रन ही बना सकी।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

8 of 18
इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में जल्दी विकेट गिरने से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

9 of 18
1999 में सुपर सिक्स मुकाबले में स्टीव वॉ की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया भारत के भिड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में खराब शुरुआत के कारण भारत सिर्फ 205 रन ही बना सका।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

10 of 18
इस मुकाबले में भारत की ओर से अजय जडेजा ने शानदार पारी खेली। मैदान में उस वक्त सभी चौंक गए जब एक भारतीय प्रशंसक ने बल्लेबाजी कर रहे सिक्योरिटी भेद कर अजय जडेजा को गले लगाने की कोशिश की।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

11 of 18
इस मैच में भारतीय टीम की ओर से रॉबिन सिंह ने शानदार फिल्डिंग के अलावा अच्छी गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

12 of 18
2003 वर्ल्ड कप में भारत दो बार ऑस्ट्रेलिया के आमने-सामने हुआ। पहली बार 11वें लीग मैच में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने टॉस जीता और सिर्फ 125 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने इसे आसानी से 22.2 ओवरों में 9 विकेट रहते ही प्राप्त कर लिया था।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

13 of 18
इसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप में पहली बार एक-दूसरे से टकराई। भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी ली। ऑस्ट्रेलिया ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए भारत को 2 विकेट पर 359 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की बेहद खराब शुरुआत रही। पूरी टीम 234 रनों पर ही सिमट गई।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

14 of 18
ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य को पार करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम इंडिया को पहला और बड़ा झटका तब लगा जब टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे सचिन तेंदुलकर पहले ही ओवर में मात्र 4 रन बनाकर ग्लेन मैग्राथ का शिकार हो गए थे।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

15 of 18
वर्ल्ड कप 2011 में अहमदाबाद में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया महेंद्र ‌सिंह धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा। शुरुआत से ही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 260 रन बनाए।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

16 of 18
ऑस्ट्रेलिया के 260 रनों के जवाब में भारत ने 5 विकेट खोकर 47.4 ओवरों में ही इस लक्ष्य को पा लिया। मैच के हीरो युवराज सिंह रहे। उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और सुरेश रैना के साथ नाबाद साझेदारी निभाते हुए टीम को विजयी दिलाई।

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

17 of 18
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ा और वर्ल्ड कप फतह किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें

18 of 18
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक सिर्फ ‌कपिल देव ही अपनी कप्तानी में 4 में से दो बार ऑस्ट्रेलिया को मात दे चुके है। वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद अजरु्द्दीन और सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाए है। 2011 में ऐतिहासिक जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी एक बार ऑस्ट्रेलिया को मात दे चुके है। इस बार उनके पास कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें