फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

विज्ञापन
1 of 9
अमूमन किसी बल्लेबाज को एक पारी के दौरान कभी-कभार ही जीवनदान मिलता है लेकिन इसका फायदा उठाकर वह उसी पारी में 500 से ज्यादा रन बना दे तो आप इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही एक बल्लेबाज है जिसे पारी की शुरुआत में ही 2 जीवनदान मिल गए जिसका फायदा उठाया और 500 से ज्यादा रन बना दिए।
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

2 of 9
क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज दोहरा शतक ही लगा दे तो बड़ी बात मानी जाती है। कोई तिहरा शतक ठोंक दे तो यह अपने आप में गौरवान्वित करने वाला पल बन जाता है। लेकिन कोई एक ही पारी में 500 रन बना दे तो। 12 रन के निजी स्कोर पर वह बल्लेबाज बोल्ड हो गया लेकिन यह बॉल नोबॉल निकली। इसके बाद 18 रन पर क्षेत्ररक्षक ने उसका कैच टपका दिया।
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

3 of 9
महज 18 रन के निजी स्कोर पर दो बार आउट होते-होते बचने के बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और एक के बाद एक गजब के शॉट खेलकर मैदान के चारों ओर रन बनाए। उनकी बल्लेबाजी के काट को कोइ रोक नहीं सका और उन्होंने 501 रनों की नाबाद पारी खेल डाली। यह पारी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी बन गई।

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

4 of 9
बड़ी पारी खेलने में माहिर ब्रायन लारा ने 501 रनों की नाबाद पारी खेलने के दो महीने पहले ही टेस्ट क्रिकेट में 375 रनों की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी आज से 21 साल पहले यानी 6 जून, 1994 को खेली थी। उस दिन उनका देश राष्ट्रीय त्योहार मना रहा था।

विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

5 of 9
ब्रायन लारा ने 6 जून, 1994 को एडबेस्टन में काउंटी क्रिकेट में वारविकशायर के लिए खेलते हुए डरहम के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली।
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

6 of 9
ब्रायन लारा ने प्रथम श्रेणी ‌क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने के लिए पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद का रिकॉर्ड तोड़ा। लारा से पहले हनीफ के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड था जिन्होंने 499 रन बनाए थे।
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

7 of 9
कैरेबियाई बल्लेबाज लारा ने नाबाद 501 रन बनाने के लिए कुल 427 गेंदों का सामना किया। इस दौरन उन्होंने 62 चौके और 10 छक्के भी ठोंके। उन्होंने 500 रनों का आंकड़ा दिन की अंतिम गेंद पर हासिल किया। उन्होंने चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

8 of 9
अंतिम दिन ब्रायन लारा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए लंच से पहले 174 रन कूट लिए। इस ऐतिहासिक शतक के साथ ही वह आठ प्रथम श्रेणी पारियों में 7 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। इस सात शतकों में उनका पहला शतक टेस्ट क्रिकेट में 375 रनों की पारी ही थी।
विज्ञापन

12 और 18 पर जीवनदान के बाद बल्लेबाज ने ठोंक दिए 501 रन

9 of 9
टेस्ट क्रिकेट में 375 रनों का रिकॉर्ड बाद में 2003 में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने 380 रनों की पारी खेलकर तोड़ दिया। फिर अप्रैल, 2004 में उन्होंने एटिंगा में इंग्लैंड के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेलते हुए 400 रनों की पारी खेल डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें