फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर अपने प्रशंसकों के बीच हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। उसकी घरेलू मैदान पर 20 मुकाबलों में से यह 18वीं जीत है। मैच के दौरान दर्शकों ने अपने चहेते खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

2 of 9
चेन्‍न्‍ई के बल्लेबाज सुरेश रैना का शादी के बाद क्रिकेट के मैदान पर आना सुखद नहीं रहा है। पहले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद वह आज हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 14 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए। वह जिस तरह से रन आउट हुए उससे लगता है कि उन्हें मैदान पर वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

3 of 9
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम की पारी के दौरान 14वें ओवर में क्रीज पर आए और इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने आउट होने से पहले महज 29 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके के साथ-साथ 4 छक्के भी लगाए।

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

4 of 9
चेन्‍न्‍ई सुपर किंग्स के लिए जोरदार बल्लेबाजी की शुरुआत ओपनर ब्रैंडन मैकुलम ने की और अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने शतक के अलावा शीर्ष क्रम के 3 बल्लेबाजों के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां भी कीं। सबसे बड़ी साझेदारी पहले विकेट के लिए 75 रनों की रही और यह ड्वेन स्मिथ के सा‌थ किया।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

5 of 9
ब्रैंडन मैकुलम ने बेहद शानदार पारी खेली और उन्होंने चेन्नई टीम की पारी के 16वें ओवर में 86 रन बना लिए लेकिन उन्हें इसके बाद खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। शतक बनाने के लिए मैकुलम को अंतिम 3 गेंदों पर 11 रन बनाने थे और उन्होंने विकेट के पीछे छक्‍का जड़ा, फिर चौका और अंतिम गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

6 of 9
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ब्रैंडन मैकुलम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद शानदार पारी खेली। पारी की शुरुआत करने आए इस बल्लेबाज ने पारी का अंतिम गेंद भी खेला। उन्होंने आईपीएल के इस सत्र का पहला शतक जमाया जबकि टूर्नामेंट इतिहास में उनका दूसरा शतक है।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

7 of 9
ब्रैंडन मैकुलम ने टी-20 क्रिकेट में छठी बार शतक लगाने का कारनामा किया है। फटाफट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अगले मुकाबले से पहले कुल 13 शतक लगाए हैं।

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

8 of 9
ब्रैंडन मैकुलम की शतकीय पारी के दम पर चेन्नई ने इस मैच में 209 रनों का स्कोर खड़ा किया और वह इस बड़े लक्ष्य को बचाने में सफल भी रही। हालांकि उसे सिर्फ एक बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य देने के बाद हार का सामना करना पड़ा है। 2015 में आरसीबी ने उसे हराया था। उन्होंने आज अपनी पारी में कुछ अजीबोगरीब शॉट भी खेले।
विज्ञापन

'अजीबोगरीब' शॉट खेल मैकुलम ने लगाया IPL-8 में पहला शतक

9 of 9
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने एक धीमी गेंद पर हैदराबाद के ओपनर शिखर धवन को कैच आउट कराया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में धवन को पहली बार अपना शिकार बनाया है। उन्होंने इस गेंदबाज के 29 गेंदों का सामना किया और 45 रन बनाए और वह भी एक बार आउट हुए बगैर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें