मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को छाता में अशर एग्रो के 18 मेगा वाट बायोमास पावर एवं सिलिका प्लांट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि अशर ग्रुप ने यूपी ही नहीं अपितु देश में ऐसी टेक्नोलाजी की नींव रखी है जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। (ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा)
विज्ञापन
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
2 of 10
ऐसी तकनीक जो पर्यावरण को बिना प्रभावित किए, बिना किसी प्रदूषण के चावल के छिलके से बिजली और उसके बाद बची हुई राख से भी सिलिका बनाएगी।
विज्ञापन
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
3 of 10
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक सिलिका को नदी की रेत से ही प्राप्त किया जाता रहा है और सिलिका बनाने की क्रिया में सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग होता है जो जल प्रदूषण का महत्वपूर्ण घटक है।
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
4 of 10
लेकिन इस नए ग्रीन सिलिका प्रोजेक्ट में बिना प्रदूषण सिलिका बनाने का तरीका है। राख प्राकृतिक होती है और उसमें 90 फीसदी सिलिका समाहित रहती है।
विज्ञापन
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
5 of 10
सिर्फ कार्बन डाई आक्साइड गैस की आवश्यकता होती है जिसे कंपनी बिजली उत्पादन के दौरान बचने वाले एकमात्र वेस्ट धुएं से ही प्राप्त कर लेगी।
विज्ञापन
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
6 of 10
इसके बाद अति न्यूनतम मात्रा में बचा हुआ पदार्थ भी किसान भाइयों के लिए यूरिया और खाद से अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश में बनी सिलिका सबसे पहले विश्व की महाशक्ति अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों में निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
7 of 10
इससे पूर्व अशर ग्रुप के सीएमडी डा. वीके चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। निदेशक मनोज पाठक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
8 of 10
मंच पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, एमएलसी उदयवीर सिंह, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, छाता के विधायक तेजपाल सिंह, डीसीबी चेयरमैन जगदीश नौहवार, तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, अशर के निदेशक श्रेयश चतुर्वेदी, गुड ईयर कंपनी अमेरिका के निदेशक सुरेन्द्र चावला, नीदरलैंड डेवलपमेंट बैंक के आर्यान, सपा नेता संजय लाठर, सौरभ चौधरी आदि उपस्थित रहे।
चावल के छिलके से बनेगी बिजली, अखिलेश ने किया उद्घाटन
9 of 10
छाता शुगर मिल को चलाने की जिम्मेदारी अशर ग्रुप को दी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने अशर ग्रुप से प्रस्ताव मंगवाया है। निदेशक मनोज पाठक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष तौर पर चीनी मिल आरंभ कराने की मांग भी रखी है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चीनी का मिल प्रस्ताव भी अतिशीघ्र भिजवाया जाएगा।