बुधवार को टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेड हैडिन ने भी टाटा बॉय-बॉय कह दिया। आगे, जाने, वह टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आगे विकेटकीपिंग में कहां ठहरते हैं?
Trending Videos
विज्ञापन
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
2 of 9
हालांकि उनके बारे में पहले से ही संन्यास की अटकलें तेज थी। वह वर्ल्ड कप के बाद पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ वनडे को अलविदा कह चुके थे। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर हैडिन पूर्व विकेटकीपर एडम गिलिक्रिस्ट जैसे नहीं बन सके। इसके पीछे उनका देर से अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करना भी एक वजह माना जा सकता है।
विज्ञापन
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
3 of 9
आइए जानें, वनडे क्रिकेट में दुनिया के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में क्या ब्रेड हैडिन टॉप 5 में हैं भी या नहीं। क्रम नीचे से ऊपर की ओर दिया गया है....
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
4 of 9
वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज मोइन खान इस क्रम में पांचवें स्थान पर आते हैं। 1990 से 2004 तक के 14 साल के करियर में उन्होंने कुल 219 मैचों में 287 बार बल्लेबाजों का शिकार किया। जिसमें 214 कैच और 73 स्टंप हैं।
विज्ञापन
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
5 of 9
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस क्रम में चौथे नंबर पर आते हैं। 2004 में वनडे में डेब्यू करते हुए धोनी ने अभी तक 265 मैचों में 331 शिकार किए जिनमें 246 कैच और 85 स्टंप शामिल हैं।
विज्ञापन
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
6 of 9
दक्षिण अफ्रीका टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर महान क्रिकेटर के तौर पर याद किए जाते हैं। आंख के नीचे इंज्युरी बाउचर के संन्यास की वजह बनी थी। इन्होंने 1998 से 2011 तक अपने वनडे क्रिकेट सफर में 295 मैचों में कुल 424 शिकार किए जिनमें 402 कैच आटट जबकि 22 स्टंप शामिल हैं।
विज्ञापन
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
7 of 9
दूसरे नंबर पर आते हैं एडम गिलिक्रिस्ट। ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर ने 1996 से 2008 तक के वनडे करियर में कुल 287 मैचें में 472 शिकार किए, जिनमें 417 कैच और 55 स्टंप आउट शामिल हैं।
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
8 of 9
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेड हैडिन इन विकेटकीपरों में 13वें नंबर पर आते हैं। 2001 से 2015 तक 15 साल के वनडे करियर में हैडिन ने 126 मैचों में से 181 शिकार किए जिनमें 170 कैच और 11 स्टंप शामिल हैं। आगे जाने कौन हैं नंबर वन...
जानें, महेंद्र सिंह धोनी के आगे कहां ठहरते हैं ब्रेड हैडिन
9 of 9
नंबर वन पर हैं श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा। संगकारा ने 2000 से 2015 तक के 16 साल के वनडे सफर में कुल 404 मैच खेले। जिनमें 482 शिकार किए, जिनमें 383 कैच आउट और 99 स्टंप शामिल हैं।