आपसे कहा जाए कि अपना महंगा सा फोन जिसे आप सीने से लगाए घूमते हैं, उसे जोर से दूर फेंक दीजिए औऱ इसके बदले आपको ईनाम मिलेगा तो क्या आप करना चाहेंगे? नहीं मालूम न, लेकिन यह लोग ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
2 of 8
दरअसल फिनलैंड में एक ऐसी प्रतियोगिता होती है जिसमें लोगों को अपना फोन, महंगा हो या सस्ता, दूर से निशाना लगा कर फेंकना होता है औऱ जिसका सबसे अच्छा निशाना लगता है वह विजेता बनता है।
विज्ञापन
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
3 of 8
बस फिर क्या लोग आर देखते हैं न पार, शुरू हो जाते हैं निशाना लगाना। हैरानी की बात तो यही है कि लोग इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेते हैं। विजेता इस आधार पर चुना जाता है कि किसने कितनी दूर तक या किस नई तकनीक से मोबाइल फेंका है।
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
4 of 8
यह प्रतियोगिता दो भागों में बटी होती है। एक उनके लिए जो साधारण तरीके से फोन फेंकना चाहते हैं और दूसरे वो जो कोई न कोई करतब दिखा कर या नई तकनीक से यह प्रतियोगिता जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
5 of 8
जाहिर सी बात है कि इसमें फोन टूटते भी हैं और कुछ किसी लायक ही नहीं बचते फिर भी लोग जीतने के लिए इस कंपटीशन में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
6 of 8
अच्छी बात यह है कि ये फोन प्रतियोगिता आयोजित करने वाले स्पॉनस्र की तरफ से दिए जाते हैं यानि ये प्रतिभागियों के खुद के नहीं होते। प्रतिभागी 200 ग्राम से 400 ग्राम वाले वजन के बीच का फोन चुन सकते हैं।
विज्ञापन
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
7 of 8
लेकिन अब खेल है तो नियम भी होंगे। इसके नियम ये हैं कि प्रतिभागियों को निश्चित दायरे के अंगर रह कर ही निशाना लगाना होता है, उसके बाहर गए तो प्रतियोगिता से बाहर कर दिए जाते हैं। यही नहीं, फोन को चिन्हित दायरे के अंदर ही गिरना चाहिए। निर्णायकों का फैसला अंतिम होता है।
यूं कीमती मोबाइल को फेंक कर तोड़ डालते हैं लोग, जानेंगे नहीं क्यों?
8 of 8
यह प्रतियोगिता 2000 में शुरू हुई थी। जहां फोन फेंकने वाले फोन फेंक कर अपना गुस्सा निकाल लेते हैं वहीं इस आयोजन के स्पॉन्सर कहते हैं कि मोबाइल फोन में ऐसे कई पदार्थ होते हैं जिन्हें रीसाइकिल किया जा सकता है और इस प्रतियोगिता में फोन से बाहर आने वाले सारे जहरीले पदार्थों को रीसाइकिल के लिए भेजा जाता है।