फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

विज्ञापन
1 of 17
टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट झटकना एक बड़ी कामयाबी मानी जाती है। तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन इस क्लब में शामिल होने वाले 13वें गेंदबाज बन गए हैं। अगर बारिश ने खलल नहीं डाली होती तो वह संभवत: पिछले मैच में ही इस मुकाम को हासिल कर लेते।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

2 of 17
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन पांचवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने ओपनर तमीम इकबाल को हाशिम अमला के हाथों कैच आउट टेस्ट करियर में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। वह यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के 13वें और नौंवें तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

3 of 17
डेल स्टेन से पहले 12 गेंदबाजों ने टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। यहां तक पहुंचने वाले वे दक्षिण अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज हैं। आइए, जानते हैं कि वो गेंदबाज कौन है जिसने सबसे तेज इस मुकाम को छुआ। शुरुआत चढ़ते क्रम में है।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

4 of 17
रिचर्ड हेडली के बाद 400 टेस्‍ट विकेट झटकने का कारनामा करने वाले दूसरे सबसे पहले गेंदबाज रहे भारत के तेज गेंदबाज कपिल देव। कपिल ने एक फरवरी 1992 को हेडली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया। कपिल ने 131 मैचों में 434 विकेट निकाले थे। हालांकि उन्होंने 400 विकेट के आंकड़े को छुने के लिए सबसे ज्यादा 115 टेस्ट खेले।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

5 of 17
टेस्ट करियर में अपने 400 विकेट लेने के लिए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्‍श ने 107 मैच खेले। वाल्‍श ने करियर में 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट झटके। वह टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

6 of 17
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने 104वें टेस्‍ट मैच में 400 विकेट झटकने का कारनामा किया है। टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट झटकने के मामले में 12 गेंदबाजों में वह आठवें तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

7 of 17
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने 1995 से 2008 तक के अपने टेस्ट करियर में 108 मैचों की 202 पारियों में 421 विकेट निकाले। जबकि उन्होंने अपने 103वें मैच में 400वां विकेट झटका।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

8 of 17
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस जिन्होंने 98 टेस्ट में 405 विकेट झटके हैं। वह सबसे कम मैचों 400 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में नौंवें स्थान पर हैं। उन्होंने 97वें टेस्ट में अपना 400वां विकेट हासिल किया था।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

9 of 17
टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के क्लब में 10वें नंबर पर हैं टीम इंडिया के टर्बनेटर कहे जाने वाले फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह। हरभजन ने 102 टेस्ट मैचों से 416 विकेट झटके हैं। जहां तक उनके 400वें विकेट का सवाल है तो उन्होंने अपने 96वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

10 of 17
पाकिस्‍तान के स्विंग मास्टर और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 1985 से 2002 तक के अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले और 414 विकेट झटके हैं। जहां तक उनके 400वें विकेट का सवाल है तो उन्होंने भी हरभजन सिंह की तरह अपने 96वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

11 of 17
फिरकी के जादूगर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 145 मैचों से 708 विकेट झटके हैं। अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को ढेरों मैच जीताने वाले वॉर्न सबसे पहले 700 टेस्ट विकेट झटकने वाले गेंदबाज बने थे। जहां तक उनके 400वें विकेट का सवाल है तो उन्होंने अपने 92वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

12 of 17
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 124 टेस्‍ट मैचों में 563 विकेट निकाले। जहां तक उनके 400वें विकेट का सवाल है तो उन्होंने अपने 87वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

13 of 17
जंबो के नाम से मशहूर ‌अनिल कुंबले सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में शीर्ष 3 गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1990 से 2008 तक के अपने करियर में 132 टेस्ट खेले और 619 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जहां तक उनके 400वें विकेट का सवाल है तो उन्होंने अपने 85वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था और चौथे पायदान पर हैं।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

14 of 17
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन दक्षिण अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन ने ओपनर तमीम इकबाल को आउट कर टेस्ट करियर में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। वह यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के 13वें और नौंवें तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने 80वें टेस्ट मैच में यहां तक पहुंचे हैं। सबसे तेज इस मुकाम को छूने के मामले में स्टेन तीसरे नंबर पर हैं।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

15 of 17
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने सबसे पहले 400 विकेट झटकने का कारनामा किया था। 1973 से 1990 तक के अपने करियर में हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जिस समय उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था उस समय यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। सबसे तेज इस मुकाम को छूने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं।

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

16 of 17
अब बात उस गेंदबाज की जिसने सबसे कम मैचों में 400 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज हैं श्रीलंका के फिरकी गेंदबाजी के जादूगर मुथैया मुरलीधरन। मुरलीधरन को अपने बेमिसाल करियर में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन वह आगे बढ़ते गए और दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट दर्ज है जिसे तोड़ पाना फिलहाल के लिए संभव नहीं दिखता है।
विज्ञापन

400 विकेट के 'क्लब' में डेल स्टेन, कौन है सबसे तेज गेंदबाज?

17 of 17
मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट में अपना 400वां विकेट महज 72वें टेस्ट मैच में ही हासिल कर लिया था। यह रिकॉर्ड भी ऐसा है जो शायद ही टूटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें