फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

विज्ञापन
1 of 11
अपने करियर के 35वें मैच में वह एक शानदार रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं लेकिन बारिश उनके उस रिकॉर्ड में बाधक बन रही है। साथ ही उनकी टीम जीत के बेहद करीब है लेकिन बारिश उनके जश्न में रोड़ा बनी हुई है। हालांकि एक दिन का समय शेष है लेकिन बारिश अगले दिन भी हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

2 of 11
ड्यूडिन में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में अपने कल के स्कोर एक विकेट पर 171 रन से आगे खेलना शुरू किया और बारिश के आसार को देखते हुए 3 विकेट पर 267 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

3 of 11
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रेडली-जॉन वाटलिंग के लिए यह मैच बेहद शानदार साबित हो रहा है। पहली पारी में उन्होंने विकेट के पीछे 6 कैच लपके थे जो उनकी टीम की ओर से किसी विकेटकीपर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 3 कैच लपक लिए। इस तरह से उन्होंने मैच में 9 कैच लपके हैं जो किसी किवी विकेटकीपर का संयुक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

4 of 11
पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 405 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और इसके बाद किवी गेंदबाजों ने 109 रन तक पहुंचते-पहुंचते मेहमान टीम के 3 विकेट झटक लिए थे। कुसल मेंडिस (46) के रूप में तीसरा विकेट गिरते ही बारिश शुरू हो गई और मैच में बाधा पड़ गई।
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

5 of 11
मैच में पहले न्यूजीलैंड ने 431 रन बनाए, फिर श्रीलंका की टीम 294 रन पर आउट हो गई। इसके बाद किवी टीम ने दूसरी पारी 3 विकेट पर 267 रनों पर घोषित कर दी। किवी टीम की पहली पारी में मार्टिन गुप्टिल ने 156 रनों की शतकीय पारी खेली फिर दूसरी पारी में टॉम लाथम ने नाबाद 109 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

6 of 11
एक कैलेंडर साल (2015) में टेस्ट में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने केन विलियम्सन ने दूसरी पारी में भी फिफ्टी ठोंकी। पहली पारी में उन्होंने 88 रन बनाए। फिर दूसरी पारी में 71 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

7 of 11
अपना 35वां टेस्ट मैच खेल रहे न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ब्रेडली-जॉन वाटलिंग ने इस मैच में कुल 9 कैच लपक लिए हैं वह ऐसा करने वाले दुनिया के 25वें विकेटकीपर हैं। सबसे ज्यादा कैच करने के मामले में वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

8 of 11
विकेटकीपर ब्रेडली-जॉन वाटलिंग अगर इस मैच में 3 कैच और कर लेते हैं तो वह किसी मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपर बन जाएंगे। अभी तक इंग्लैंड के विकेटकीपर जैक रसेल और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स ने एक मैच में 11-11 कैच लपकने का रिकॉर्ड बनाया था और अब वाटलिंग इस मैच में 3 और कैच लपक लेते हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। जबकि श्रीलंका के 7 विकेट अभी गिरने शेष हैं।

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

9 of 11
टेस्ट में ऐसा सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो। टॉम लाथम और केन विलियम्सन ने दोनों ही पारियों में शतकीय साझेदारी की है। इससे पहले 2013-14 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में ऐसा हुआ था किवी टीम की ओर से।

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

10 of 11
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम टेस्ट में छ्क्कों का शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट में 100 छक्के लगाए थे जबकि मैकुलम ने 98 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

सिर्फ एक कैच और बन जाएगा रिकॉर्ड, लेकिन बारिश डाल रही बाधा

11 of 11
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने इस मैच की दूसरी पारी में 6 गेंदों में नाबाद 17 रनों की पारी खेली लेकिन उन्होंने इस छोटी सी पारी 2 छक्के भी लगा दिए। पहले छक्के के साथ उन्होंने टेस्ट में छक्कों का शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें