फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

विज्ञापन
1 of 8
कई बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्हें अपार क्षमता होने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका लंबे इंतजार के बाद मिला। लेकिन इन बल्लेबाजों ने देर से ही सही मिले मौकों को भुनाते हुए गजब की पारियां खेल डाली। हम यहां 35 के बाद टेस्ट करियर शुरू करने वाले उन बल्लेबाजों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने दोहरा शतक ठोंक दिया।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

2 of 8
ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स ने होबार्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में नाबाद 269 रनों की पारी खेल डाली जो टेस्ट में 35 के पार करियर शुरू करने के बाद सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का नया रिकॉर्ड तक बना दिया।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

3 of 8
घरेलू सत्र में शानदार खेल के बावजूद एडम वोग्स को टेस्ट करियर शुरू करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वोग्स ने इसी साल जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35 साल से ज्यादा की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला।

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

4 of 8
टेस्ट क्रिकेट में 35 के पार टेस्ट करियर शुरू करने के बाद दोहरा शतक लगाने वाले एडम वोग्स दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेव हॉटन ने यह कारनामा किया था। डेव ने 1994 में 35 साल, 117 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 266 रनों की पारी खेल डाली।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

5 of 8
जिस उम्र में बल्लेबाज संन्यास लेते हैं उस उम्र में डेव हॉटन ने टेस्ट करियर शुरू करते हुए दोहरा शतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया। डेव के उस साहस के 21 साल बाद एक और बल्लेबाज एडम वोग्स ने 35 के बाद टेस्ट करियर शुरू किया और दोहरा शतक ठोंक दिया। एडम ने 35 के पार डेब्यू करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड महज 3 रन के अंतर से तोड़ दिया। एडम ने नाबाद 269 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

6 of 8
साथ ही 36 साल 67 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स की खेली गई नाबाद 269 रनों की पारी 35 के पार खेली गई पांचवीं सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी बन गई है। उनसे पहले खेली गई 4 में से 3 बड़ी पारियां तो तिहरे शतक तक पहुंच गई।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

7 of 8
एडम वोग्स से पहले 35 के पार खेली गई पारियों में इंग्लैंड के डेनिस क्रॉम्टन ने 1 जुलाई 1954 को 278, कुमार संगकारा ने 4 फरवरी 2014 को 319 और इंग्लैंड के एंडी संडेम ने 3 अप्रैल 1930 को 325 रनों की साहसिक पारी खेली थी।
विज्ञापन

रिटायर की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत, खेली सबसे बड़ी पारी

8 of 8
35 के पार पहुंचकर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्राहम गूच के नाम हैं जिन्होंने 26 जुलाई, 1990 को लॉर्ड्स में टीम इंडिया के खिलाफ 333 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 628 मिनट तक बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें