फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

विज्ञापन
1 of 9
आईपीएल-8 के अपने अंतिम दिन के पहले लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के बीच मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दी थी जिस कारण आरसीबी की टीम अपनी पारी नहीं खेल सकी और मैच को रद्द कर देना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

2 of 9
मैच के रद्द कर दिए जाने से विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर टीम को फायदा हुआ क्योंकि उसे इस मैच से एक अंक मिल गए जो उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए पर्याप्त था। हालांकि अंक बंटने से पिछली बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स को झटका लग गया और उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

3 of 9
बारिश के कारण जब मैच रुका हुआ था और सारे खिलाड़ी अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे तो इस बीच स्टेडियम में बैठकर मैच देखने आईं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने ब्वॉयफ्रेंड और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के कप्तान विराट कोहली से मिलने चली आईं। दोनों ने कुछ देर तक बातें भी की।

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

4 of 9
विराट कोहली का मैच के दौरान बारिश से बाधित समय के बीच अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का से मिलना बीसीसीआई को पंसद नहीं आया है। और बोर्ड का मानना है टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान कोहली ने नियमों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

5 of 9
आईपीएल की नियंता बीसीसीआई विराट कोहली से खुश नहीं है और उसका मानना है कि कोहली ने एंटी-करप्‍शन दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया है। ड्रेसिंग रूम में कोहली का अनुष्का से मिलना नियमों का सरासर उल्लंघन है। आईपीएल के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने इसे गलत माना और कोहली को हिदायत दी कि वह दुबारा ऐसा न करें।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

6 of 9
राजीव शुक्ला ने कहा, "हमें नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, मैंने उनसे कह दिया और हिदायत दी है कि मैच के दौरान किसी बाहरी से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करें।" हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम में वीआईपी और खिलाड़ियों के एरिया के बीच ज्यादा अंतर नहीं है।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

7 of 9
इस मैच में बारिश के दौरान न सिर्फ विराट कोहली वीआईपी एरिया में गए बल्कि युवराज सिंह और कोहली की टीम के साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी इस ड्रेसिंग रूम से बाहर दिखाई दिए। विराट और अनुष्का के साथ युवराज भी फोटो में दिखाई दे रहे हैं।

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

8 of 9
कुछ दिन पहले ही दिल्‍ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अनुष्का को भाभी कहा था। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोंस ने इस मामले पर कहा कि इस समय क्रिकेट मैच फिक्सिंग के दंश के बीच फंसा हुआ है, कोहली को ड्रेसिंग रूम में ही बने रहना चाहिए था और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड पर ध्यान देने के बजाए मैच पर फोकस करना चाहिए था। 2013 में आईपीएल के स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

बारिश में विराट-अनुष्का मिलन से बीसीसीआई नाराज

9 of 9
राजीव शुक्ला ने आगे कहा, "अगर एंटी-करप्‍शन और सुरक्षा यूनिट हमसे आधिकारिक तौर पर इस मामले पर कुछ कहता है तो हम निश्चित तौर पर उन्हें हिदायत देंगे। लेकिन मैंने उन्हें कह दिया है आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।" डीन जोंस का मानना है कि कोहली को अपनी सीमाएं जाननी चाहिए। उनकी मर्जी हर जगह नहीं चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें