फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

विज्ञापन
1 of 9
बांग्लादेश ने मध्य क्रम के बल्लेबाजों के बाद अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 2011 में उलटफेर करने के बाद 2015 में भी उलटफेर कर दिया। मजेदार बात यह रही कि दोनों ही बार बांग्ला टीम ने इंग्लैंड को अपना शिकार बनाया। इस जीत के साथ ही बांग्ला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई तो इंग्लैंड की चुनौती इस हार से यहीं पर खत्म हो गई।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

2 of 9
एडिलेड में वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की शुरुआत काफी गिरते-पड़ते हुई थी। और जिस तरह से उसकी शुरुआत हुई थी उससे यही लगा कि टीम सस्ते में ही सिमट जाएगी लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने टीम को संभाल लिया और उसके लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। स्विप शॉट खेलने के प्रयास में कुछ इस तरह से गिर गए मुशफिकर रहीम।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

3 of 9
बेहद खराब शुरुआत के बाद बांग्लादेश के महमुदुल्लाह‌ ने मुशफिकर रहीम के सा‌थ पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। बांग्लादेश की ओर से वर्ल्ड कप में यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बन गया।

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

4 of 9
चौथे नंबर पर महमुदुल्लाह‌ जब बल्लेबाजी करने आए उसकी टीम 8 रन पर 2 विकेट गंवा देने से संकट का सामना कर रही थी। इस बल्लेबाज ने साहसिक पारी खेलते हुए शतक लगाकर अपनी टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले अपनी टीम के पहले बल्लेबाज भी बन गए। मुशफिकर रहीम भी शतक ठोंक सकते थे लेकिन वह महज 11 रन से इस मुकाम से दूर रह गए।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

5 of 9
एडिलेड में इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एक दुर्लभ लेकिन दिलचस्प वाकया हुआ। क्रिकेट में ऐसा तीसरी बार ही हुआ है कि जब एक मैच में किसी टीम के शीर्ष स्तर के 5 बल्लेबाजों में से 3 बल्लेबाज एक ही स्कोर पर आउट हो गए हों। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दोनों ओपनर तमीम इकबाल, इमरुल कायेस के अलावा साकिब अल हसन 2-2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

6 of 9
वर्ल्ड कप से पहले मान जा रहा था कि इंग्लैंड इस बार नए कप्तान इयोन मोर्गन के साथ कुछ बेहतर खेल दिखा पाएगा लेकिन उनके प्रशंसकों निराशा हाथ लगी। हार से शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बांग्लादेश को हर हाल में हराना था लेकिन वह खुद ही हार गया। इस हार के साथ उनकी चुनौती भी खत्म हो गई। साथ ही लगातार 2 बार उसे एक ही टीम यानी बांग्लादेश से उलटफेर का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

7 of 9
बांग्लादेश को क्रिकेट में छोटी टीम के रूप में आंका जाता है साथ ही उसे बड़े टूर्नामेंट में उलटफेर करने के लिए भी जाना जाता है। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच इस मैच से पहले हुए अंतिम 3 मुकाबलों में इंग्लिश टीम को 2 बार हार मिली है और एक में जीत। इस दौरान उसे जो 2 हार मिली उसमें एक हार तो 2011 में वर्ल्ड कप की हार शामिल है।

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

8 of 9
बांग्लादेश ने लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया है। 2011 में इंग्लैंड को हराने के बाद बांग्लादेश ने 4 साल बाद भी उसे हरा दिया। मजेदार बात यह है कि पिछली उलटफेर में बांग्ला टीम में शामिल 11 खिलाड़ियों में 6 खिलाड़ी इस टीम का भी हिस्सा हैं।
विज्ञापन

गिरते-पड़ते बांग्ला 'शेरों' ने फिर किया इंग्लैंड का 'शिकार'

9 of 9
बांग्लादेश के शेरों ने 2011 के बाद 2015 में भी वर्ल्ड कप में उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को एक बार फिर अपना शिकार बनाया। इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप के पूल-ए में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का चयन हो गया है‍। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश अंतिम 8 में पहुंच गए हैं। इस बात की बेहद संभावना है कि क्वार्टर फाइनल में भारत और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें