पर्थ वनडे में अपना डेब्यू मैच खेल घातक गेंदबाजी कर कंगारू बल्लेबाजों को चौंकाने वाले बरिंदर सरां ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है। जिसे अब तक सिर्फ 4 भारतीय गेंदबाज ही कर पाए हैं। लेकिन यह रिकॉर्ड किसी बड़े खतरे से कम नहीं।
विज्ञापन
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
2 of 7
पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरिंदर ने लाजवाब गेंदबाजी की और डेब्यू मैच में ही विपक्षी टीम के दोनों ओपनरों को आउट करने वाले वह पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
3 of 7
पंजाब मूल के बरिंदर ने पर्थ में कुल तीन विकेट लिए। बरिंदर के अलावा जिन भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कारनामा किया है, वे 7 वनडे से ऊपर टीम इंडिया में टिके नहीं। आगे जानते हैं, उन 4 भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने बरिंदर से पहले यह कारनामा किया।
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
4 of 7
पहले गेंदबाज का नाम है एकनाथ सोलकर। 7 वनडे मैचों में ही टीम इंडिया का हिस्सा रहे सोलकर ने 27 टेस्ट मैच खेले हैं। इन्होंने 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इस ऑलराउंडर ने टेस्ट में शतक भी लगाया था। इनकी 26 जून 2005 में 57 साल की उम्र में निधन हो गया। (सोलकर कैच लपकते हुए)
विज्ञापन
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
5 of 7
इस वक्त 49 साल के हो चुके मरगाश्याम वेंकटरमन ने दिसंबर 1988 न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। सिर्फ एक टेस्ट और एक वनडे में ही वह टीम इंडिया का हिस्सा रहे। अपने डेब्यू मैच में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे।
विज्ञापन
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
6 of 7
केरला के टीनू योहन्ना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मई 2002 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। इस मैच में टीनू ने 3 विकेट झटके थे। क्रिस गेल भी टीनू का ही शिकार हुए थे। लेकिन टीनू टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ 3 वनडे ही खेल पाए। उन्होंने आखिरी मैच जुलाई 2002 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
बरिंदर ने बनाया खतरे वाला रिकॉर्ड, फंस चुके हैं 4 भारतीय गेंदबाज
7 of 7
मुंबई के अवशिंकर माधव सालवी ने अप्रैल 2003 में टीम इंडिया की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। वह उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हुए मैच के बाद दुबारा टीम इंडिया से नहीं जुड़ सके। सालवी ने कुल 4 वनडे खेले। जबकि एक भी टेस्ट में वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।