फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
1 of 6
किसी भी नवोदित क्रिकेटर के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज विदेशी धरती से करे। टीम इंडिया के बाएं हाथ के नए तेज गेंदबाज बरिंदर सरां ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे से अपने करियर की शुरुआत की। आज के इस मैच में सरां के अलावा ऑस्ट्रेलिया के भी 2 तेज गेंदबाजों ने अपने करियर की शुरुआत की है।
विज्ञापन

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

2 of 6
पंजाब टीम के तेज गेंदबाज बरिंदर सरां राहुल द्रविड़ की खोज माने जाते हैं। उन्हें यहां तक पहुंचाने में टीम इंडिया की पूर्व दीवार द्रविड़ का ही अहम रोल रहा है। बॉक्सर बनने की चाह रखने वाला किसान का यह बेटा शुरुआत में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था और कुछ साल पहले किंग्स इलेवन पंजाब की ओर आयोजित ट्रायल में हिस्सा लिया लेकिन चयन नहीं हो सका। बाद में उनका एक्सीडेंट हो गया और उन्हें मैदान से दूर होना पड़ा।
विज्ञापन

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

3 of 6
23 साल के बरिंदर सरां चोट से उबरने के बाद जब मैदान पर उतरे तो साल 2015 उनके लिए बेहद शानदार साबित हुआ। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉयल देने गए और राहुल द्रविड़ को पसंद आ गए। फिर उनका चयन इस टीम के लिए हो गया। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स में खेल चुके हैं। इस तरह से उन्होंने धोनी से पहले ही स्मिथ की कप्तानी में खेला है।

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

4 of 6
तेज गेंदबाज बरिंदर सरां भारत की वनडे टीम का हिस्सा बनने वाले 207वें भारतीय क्रिकेटर हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज जोल पेरिस अपनी टीम की ओर से वनडे करियर शुरू करने वाले 209वें और स्कॉट बोलैंड 210वें क्रिकेटर बन गए हैं।
विज्ञापन

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

5 of 6
बरिंदर सरां उन चुनिंदा क्रिकेटरों में हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की धरती से है। वह इस कंगारूलैंड से वनडे करियर शुरू करने वाले भारत के 16 क्रिकेटर हैं। साथ ही करीब 8 साल बाद किसी भारतीय ने यहां से अपना वनडे करियर शुरू किया है। क्या आप जानना चाहेंगे कि बरिंदर से पहले यह कारनमा किस भारतीय क्रिकेटर ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पर उतरने से पहले ही बरिंदर ने तोड़ दिया 8 साल का रिकॉर्ड

6 of 6
तेज गेंदबाज बरिंदर सरां से पहले ऑस्ट्रेलिया में वनडे करियर शुरू करने वाले आखिरी भारतीय क्रिकेटर का नाम है मनोज तिवारी। बल्लेबाज मनोज ने 8 साल पहले 2007-08 में खेली गई कॉमनवेल्थ बैंक वनडे त्रिकोणीय सीरीज के दौरान अपने करियर का आगाज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें