एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला शुरुआत में रोमांचक लग रहा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ताबड़तोड़ पाक टीम के विकेट झटककर मैच को एकतरफा बना दिया। फिर इसके बाद मोहम्मद आमिर के शुरुआती झटकों ने मैच में फिर से रोमांच को लौटा दिया लेकिन विराट कोहली और युवराज की पारी ने भारत को आसान जीत दिला दी। हालांकि इससे ज्यादा रोमांच तो बांग्लादेश और पाक के बीच मैच में आया।
विज्ञापन
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
2 of 9
एशिया कप के 8वें मैच में बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। पाक को अपनी चुनौती बनाए रखने के लिए जहां यह मैच जीतना जरूरी था तो वहीं मेजबान बांग्लादेश को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए इस मैच में हार हाल में जीत हासिल करना ही था। मैच काफी रोमांचक रहा और अंतिम ओवरों में यह रोमांच सांस थाम लेने जैसा हो गया था। अगर आप इस मैच के रोमांच को नहीं जान सके तो एक झटके में पढ़ें आखिरी ओवरों के रोमांच को।
विज्ञापन
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
3 of 9
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 130 रनों का लक्ष्य दिया और बांग्लादेश ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 90 रन बना लिए थे। क्रीज पर महमुदुल्लाह और शाकिब अल हसन खेल रहे थे, टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 40 रनों की दरकार थी। 16वां ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने डाला और सिर्फ 5 रन देकर मेजबान टीम की धड़कन बढ़ा दी।
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
4 of 9
शाहिद अफरीदी ने 17वां ओवर डालने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को गेंद थमाई लेकिन ओवर की दूसरी गेंद पर महमुदुल्लाह ने छक्का जड़ दिया। लेकिन इसके बाद गेंदबाज ने वापसी की और पूरे ओवर में छक्के के साथ कुल 9 रन ही दिए।
विज्ञापन
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
5 of 9
अंतिम 18 गेंदों में 26 रनों की दरकार थी। मोहम्मद आमिर अपना आखिरी ओवर डालने जा रहे थे। आमिर ने पहली गेंद पर 0 रन देने के बाद अपनी दूसरी गेंद पर शाकिब को बोल्ड कर पाक को बड़ी सफलता दिलाई। लेकिन क्रीज पर आए नए बल्लेबाज मशरफे मुर्तजा ने अगली लगातार 2 गेंदों पर चौका जड़कर टीम को थोड़ी राहत दी। हालांकि वह अगली 2 गेंदों पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया और अंतिम 12 गेंदों में 18 रन बनाने थे।
विज्ञापन
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
6 of 9
पाक टीम में सामी को छोड़कर और किसी भी तेज गेंदबाज का ओवर नहीं बचा था। 19वां ओवर दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक था ऐसे में कप्तान शाहिद अफरीदी ने काफी सोच विचार के बाद सामी को ओवर थमाया और उन्होंने क्षेत्ररक्षण में काफी फेरबदल के बाद गेंदबाजी शुरू की। इस अनुभवी गेंदबाज ने पहले 3 गेंद पर 1-1 रन दिए।
विज्ञापन
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
7 of 9
लेकिन तनावपूर्ण हो चुके मैच में सामी अगली 3 गेंद डालने से पहले लय खो चुके। चौथी गेंद उन्होंने नो बॉल डाली जिससे बांग्लादेश को एक अतिरिक्त मिला साथ ही फ्री-हिट भी मिल गया, लेकिन सामी ने फ्री-हिट पर एक ही रन दिया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने 2 रन लुटा दिया। दबाव में आ चुके सामी ने एक और नो बॉल डाली जिस पर महमुदुल्लाह ने चौका जड़ दिया, साथ ही फ्री-हिट भी मिला। इस ओवर में बांग्लादेश ने 15 रन बटोर लिए और लक्ष्य के बेहद करीब आ गए।
गजब रहा बांग्लादेश-पाकिस्तान का मैच, पढ़ें आखिरी क्षणों के रोमांच
8 of 9
अब अंतिम ओवर में बांग्लादेश को 6 गेंदों में 3 रन चाहिए थे। अफरीदी ने अनवर अली को गेंद थमाई और पहली ही गेंद पर महमुदुल्लाह ने डीप मिडविकेट की दिशा में खेलकर गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचा दिया। यह चौका विजयी रन साबित हुआ और टीम ने 5 विकेट के जीत हासिल करते हुए पाक को फिर टी-20 में हरा दिया। बांग्लादेश दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया लेकिन मैच बेहद रोमांचक रहा।