डेंगू का कहर सिर्फ भारत में ही नहीं बलि्क अन्य पड़ोसी मुल्कों में दिख रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए यह साल सफलताओं भरा रहा है और टीम को लगातार 4 वनडे सीरीज दिलाने वाले कप्तान को ही डेंगू हो गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
2 of 7
बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा के शरीर में डेंगू लक्षण पाए गए हैं जिस कारण उन्हें ढाका के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
3 of 7
स्थानीय वेबसाइट बीडीन्यूज24डॉटकॉम के अनुसार, मुर्तजा के दोस्त ने बताया कि उन्हें काफी जोर से बुखार था और वह बीमारी के कारण वह नेशनल लीग के तीसरे दौर के मैच में खेलने में सक्षम नहीं थे।
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
4 of 7
पिछले दिनों टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज लोकेश राहुल को डेंगू हो गया था और वह बांग्लादेश के दौरे पर नहीं जा सके थे। राहुल के अलावा कुछ अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी डेंगू हुआ था। 2 दिन पहले भारत के राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी महिपाल सिंह राणा की डेंगू से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
5 of 7
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फीजिशियन देबाशीष चौधरी ने कहा कि अभी उनके स्थिति के बारे में पूरी रिपोर्ट आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह तय हो गया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। हमने डॉक्टर को उनके इलाज करने को कह दिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
6 of 7
बांग्लादेश के वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा के एक साल के बेटे सोहेल को भी पिछले कुछ दिनों के काफी तेज बुखार है। मशरफे को बृहस्पतिवार को उस समय तेज बुखार हो गया था जब पिछली रात उन्होंने अपने बेटे की तीमारदारी में बीताई थी।
बांग्लादेश के वनडे कप्तान को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती
7 of 7
मशरफे मुर्तजा की ही कप्तानी में बांग्लादेश ने इस साल शानदार खेल दिखाया और जिम्बाब्वे को अपने घर में हराने के बाद पाकिस्तान, टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका को अप्रत्याशित ढंग से हराकार वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया था।