फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

विज्ञापन
1 of 9
ऐसा माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेले जा रहे एशिया कप से उन 4 एशियाई टीमों को फायदा होगा जो भारत में अगले महीने होने वाले टी-20 के सबसे बड़े मुकाबले के लिए अपनी तैयारियों को परख सकेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के 5 मुख्य मुकाबले होने के बाद इन टीमों को अजीब से झटके लग रहे हैं।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

2 of 9
फटाफट क्रिकेट को चौके-छक्कों की बारिश के लिए जाना जाता है और इस खेल के दीवानों को लग रहा था कि उन्हें यहां काफी धूमधड़ाका देखने को मिलेगा, लेकिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है। खासकर सलामी बल्लेबाजों यानी ओपनर्स के लिहाज जो यहां अपना खाता भी नहीं खोल पा रहे।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

3 of 9
एशिया कप में अब तक 5 मैच खेले जा चुके हैं और श्रीलंका तथा बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले तक कुल 13 बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। इन 13 में से 6 सलामी बल्लेबाज भी हैं जिन्हें 0 पर ही पवेलियन लौटने को मजबूर होना पड़ा।

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

4 of 9
टूर्नामेंट के मुख्य चरण के 5 मैचों से 6 सलामी बल्लेबाज अपना खाता खोलने में नाकाम रहे जिसमें टीम इंडिया और बांग्लादेश के 2-2 सलामी बल्लेबाज लगातार 2 दिन के अंदर अपने-अपने मुकाबले में 0 पर आउट होकर वापस लौट गए। जबकि यूएई के एक-एक सलामी बल्लेबाज लगातार 2 मैचों में 0 पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

5 of 9
दिलचस्प यह है कि एशिया कप में 2-2 मैच जीतने वाली भारत और बांग्लादेश की टीमों के दोनों सलामी बल्लेबाज एक ही मैच 0 पर आउट हुए और इन दोनों ही मैचों में टीम का स्कोर सिर्फ 2 रन था जब दोनों सलामी बल्लेबाज अपना खाता खोल नहीं सके।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

6 of 9
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पहले ही ओवर की शुरुआती 4 गेंदों के अंदर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। यह ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर डाल रहे थे। शिखर धवन की अनुपस्थिति में रोहित के साथ रहाणे पारी की शुरुआत करने आए और महज 4 गेंदों के अंदर वापस लौट भी गए।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

7 of 9
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के बाद अगले दिन वर्ल्ड चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने भी महज 2 रन के अंदर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। रोहित की तरह यहां भी मोहम्मद मिथुन (0) भी पारी की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। दूसरे ओपनर सौम्य सरकार दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए लेकिन 3 गेंद खेलकर खाता नहीं खोल सके।

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

8 of 9
एशिया कप में टीम इंडिया, बांग्लादेश और मेजबान बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज 2-2 बार खाता नहीं खोल पाए हैं, जबकि उलटफेर का सामना करने वाली श्रीलंका और पाकिस्तान के ओपनर्स अभी इस टूर्नामेंट में 0 पर आउट नहीं हुए हैं। पाक के लिए अनोखी बात यह भी रही कि भारत के खिलाफ उस मैच में भी जब उनकी पूरी टीम महज 83 रन पर आउट हो गई एक भी बल्लेबाज 0 पर आउट नहीं हुआ था।
विज्ञापन

निकले थे 'धूमधड़ाके' को और ओपनर्स ही हो रहे फ्लॉप

9 of 9
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि एशिया कप के तहत शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम की पिच वर्ल्ड टी-20 की तैयारियों के लिहाज से आदर्शपूर्ण नहीं है। यह ऐसी पिच नहीं है जहां बल्लेबाज आक्रामक शॉट खेलने की आजमाइश कर सकें। धोनी ने पाक के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा कि हमने सोचा था कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बल्लेबाजी का अच्छा अभ्यास हो सकेगा लेकिन जहां तक बड़े शॉट लगाने की बात है, शायद पिच ऐसी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें