फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

विज्ञापन
1 of 8
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक दोनों टीमों के 4 बल्लेबाजों ने शतक ठोंके। हालांकि कंगारू टीम की मैच में मजबूत पकड़ लग रही है।
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

2 of 8
कंगारू बल्लेबाजों जो बर्न्स और डेविड वार्नर के शतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विशाल बढ़त बना ली है। खराब रोशनी के कारण शनिवार को तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 264 रन बनाए।
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

3 of 8
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड पर कुल बढ़त 503 रनों की बढ़त बना ली है। उस्मान ख्वाजा 9 रन और एडम वोजेस एक रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

4 of 8
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 556 रन बनाकर घोषित कर दी थी। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 317 रन पर सिमट गई थी।
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

5 of 8
हालांकि न्यूजीलैंड की ओर से किवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (140) ने शतक ठोका। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (174) ने भी शतक‌ लगाया।
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

6 of 8
वहीं, दूसरी पारी शुरू करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही। कंगारू बल्लेबाज जो बर्न्स ने 123 गेंदों में 14 चौकों और चार छक्कों की मदद से 129 रन बनाए। उन्होंने स्पिनर मार्क क्रेग की गेंद पर लगातार दो छक्के उड़ाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनका पहला टेस्ट शतक है।
विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

7 of 8
उनके अलावा दूसरे कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 116 रन की पारी खेली। ऐसा पहली बार हुआ है कि ओपनिंग जोड़ी ने किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 150 रन से अधिक की साझेदारी की।

विज्ञापन

AUS बनाम NZ टेस्ट के तीसरे दिन तक 4 बने शतकवीर

8 of 8
इस टेस्ट में अभी तक चार शतक लग चुके हैं। वार्नर ने पहली पारी में भी शतक ठोका था तब उन्होंने 163 रन बनाए। वार्नर और बर्न्स के अलावा ख्वाजा (174) और किवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (140) भी शतकवीर बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें