ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार का बदला वनडे सीरीज से ले ही लिया। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के 4 बड़े खिलाड़ियों को संन्यास लेना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम किया। सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया मिचेल मार्श को।
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
2 of 6
मैनचेस्टर में खेले गए निर्णायक मुकबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम वनडे में आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली। एशेज टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस जीत के साथ अपना मलाल कुछ कम किया।
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
3 of 6
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर मिचेल मार्श ने शानदार खेल दिखाया और इस मैच में 27 रन देकर 4 विकेट झटके। 5 मैचों की सीरीज में मार्श ने कुल 8 विकेट निकाले और 100 से ज्यादा रन बनाए, जिसमें एक फिफ्टी भी शामिल है।
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
4 of 6
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 33 ओवरों में महज 138 रनों पर आउट हो गई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एरोन फिंच (70 नाबाद) की मदद से 24.2 ओवरों में दो विकेट पर 140 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को मिचेल स्टार्च की बाउंसर से चोटिल होने के बाद रिटायर हर्ट होना पड़ा।
विज्ञापन
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
5 of 6
हेलमेट के बावजूद सिर पर लगी चोट के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ को मैदान पर आना पड़ा। बाद में मोर्गन पवेलियन लौट गए। उनकी जगह जेम्स टेलर ने टीम की कप्तान संभाली। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स (42) और आदिल रशीद ने नाबाद 35 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 27 रन देकर चार और हैस्टिंग ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए।
कंगारुओं ने एशेज में हार का बदला वनडे सीरीज से लिया
6 of 6
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 154 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। गेंद के हिसाब से कंगारुओं की इंग्लैंड पर वनडे में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है। गेंद के लिहाज से इंग्लैंड की यह आठवीं सबसे करारी हार है।