ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंज के हाथों एशेज सीरीज में मिली करारी शिकस्त का बदला लेने की ठान ली है। कंगारू टीम ने पिछले महीने इंग्लैंड से एशेज सीरीज 2-3 से गंवा दी थी। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
2 of 8
साउथम्पटन के रोस बाउल में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को 306 रनों का लक्ष्य दिया और इसका शानदार बचाव करते हुए इंग्लैंड की पारी 46वें ओवर में समेट दी और 59 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
3 of 8
सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन बनाए। उसकी ओर से 2 अर्धशतक लगे। मैथ्यू वाडे ने नाबाद 71 और ओपनर डेविड वॉर्नर ने 59 रनों की पारी खेली।
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
4 of 8
306 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन विकेटों के पतन के कारण मेजबान टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इंग्लैंड का स्कोर एक समय एक विकेट पर 18वें ओवर में 112 रन था लेकिन इसके बाद 9 विकेट महज 138 रन और जोड़ सके जिससे टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। ओपनर जेसन रे ने सर्वाधिक 67 रन बनाए।
विज्ञापन
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
5 of 8
इंग्लैंड की ओर से फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद ने 4 विकेट झटके जबकि कंगारुओं की ओर से 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके। मिचेस स्टॉर्क, नाथन कॉल्टर-नील, पैट कमिंस और शेन वाटसन ने 2-2 विकेट विकेट निकाले।
विज्ञापन
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
6 of 8
इंग्लैंड भले ही यह मैच हार गए लेकिन उसके फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और रोस बॉउल ग्राउंड में रिकॉर्ड ही बना दिया। उन्होंने इस मैच में 59 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
7 of 8
फिरकी गेंदबाज आदिल रशीद ने मैच में इस मैदान पर 4 विकेट निकाले। रोस बॉउल ग्राउंड पर किसी भी फिरकी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। इससे पहले इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्वान ने 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 26 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
इंग्लैंड की हार में फिरकी गेंदबाज आदिल ने बना दिया रिकॉर्ड
8 of 8
इंग्लैंड को रोस बॉउल मैदान पर लगातार पांचवें वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर मेजबान टीम को आखिरी बार 2012 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत मिली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की लगातार चौथी हार भी है।