एशिया कप शुरू होने में चंद रोज शेष रह गए हैं और टीमें पहली बार टी-20 फॉरमेट में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुकी हैं। यूं तो इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन खिताब के लिए टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका ही प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
2 of 11
टीम इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा दो अन्य टीमें ऐसी भी हैं जिसके पास किसी भी टीम को कहीं भी कभी भी चौंकाने में महारत हासिल है। इन 2 टीमों हैं मेजबान बांग्लादेश और अफगानिस्तान। 8 टीमों के टूर्नामेंट में 5 टीमें भारत की पड़ोसी टीमें हैं।
विज्ञापन
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
3 of 11
आइए, जानते हैं एशियाई टीमों के बीच होने वाले इस सबसे बड़े क्रिकेट महाकुंभ में उन 7 गेंदबाजों पर जिन पर सभी की नजर रहेंगी। या यों कहे कि ये गेंदबाज फटाफट खेल में किसी भी लय को बिगाड़ कर सकते हैं।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
4 of 11
शुरुआत, टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज आर अश्विन से करते हैं जो भारतीय उपमहाद्वीप में बेहद कामयाब रहे हैं। हाल में भारत में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने गजब की गेंदबाजी की थी। तीसरे मैच में उन्होंने 5 रन देकर 4 विकेट झटके थे। बांग्लादेश की धरती पर भी वह कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
5 of 11
दूसरा, बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जिन्होंने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में पदार्पण किया था। पिछले साल के मध्य में अपनी पहली ही वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी की जिससे भारत को पहली बार इस टीम से हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
6 of 11
तीसरा, 7 फुट से भी ज्यादा लंबे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान भी किसी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। वह अपनी लंबाई का फायदा उठा सकते हैं। अब तक उन्होंने 13 मैचों में 8 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
7 of 11
चौथा, टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी किफायती गेंदबाजी के साथ विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने 24 गेंदों के स्पेल में 20 गेंद में कोई रन नहीं दिए थे। वह पिछले 3-4 महीनों से जोरदार फॉर्म में हैं और एशिया कप में वह टीम के लिए बड़े ट्रंप कार्ड साबित होंगे।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
8 of 11
पांचवां, पाक के ही तेज गेंदबाज वहाब रियाज भी बल्लेबाजों के लिए संकट बन सकते हैं। वह इस समय पाक सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे हैं और 7 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। पिछले साल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कसी हुई गेंदबाजी आज भी सभी को याद होगी। वह चतुर गेंदबाज के साथ-साथ फॉर्म में हैं और विपक्षी टीम को उनसे बचना होगा।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
9 of 11
छठा, 4 साल के लंबे इंतजार के बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम इंडिया में लौटे हैं और आज भी कसी हुई गेंदबाजी करते हैं। 36 साल की उम्र में भी 20-20 में काफी कामयाब हैं और लगातार विकेट ले रहे हैं। एशिया और वर्ल्ड कप में वापसी उनके प्रदर्शन को देखकर ही हुई है।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
10 of 11
सातवां, युवा तेज गेंदबाज जसप्रीस बुमराह भी एशिया कप से अपनी छाप छोड़ सकते हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले बुमराह को तब धोनी ने दौरे की खोज कहा था। आईपीएल में चमकदार प्रदर्शन से अपनी छाप छोड़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह जीत के नायक बनने को बेकरार होंगे।
एशिया कप का संग्रामः इन 7 गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
11 of 11
ऐसा नहीं है कि एशिया कप में सिर्फ यही 7 गेंदबाज ही चल सकते हैं। चोट से उबरने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। उनके अलावा 24 साल के तेज गेंदबाज दुशमंता चमीरा और थिषारा परेरा (श्रीलंका) के साथ-साथ अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नूर अली जदरान, युवराज सिंह (भारत) और शाहिद अफरीदी (पाक) भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।