टीम इंडिया के शीर्ष गेंदबाज अश्विन का टेस्ट करियर बहुत लंबा नहीं है लेकिन उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे आज तक एक भी एशियाई क्रिकेटर नहीं कर सका था।
विज्ञापन
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
2 of 9
टीम इंडिया के नंबर वन गेंदबाज आर अश्विन मंगलवार को खत्म हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज बने थे। श्रीलंका की धरती पर भारत को 22 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीताने में अश्विन ने बड़ी भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
3 of 9
फिरकी गेंदबाज अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 28 मैच खेले हैं और इस 4 बार मैन ऑफ द सीरीज बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा वह 3 बार मैन ऑफ द मैच चुने गए।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
4 of 9
टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में अश्विन के साथ एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने अपने करियर में मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज बनने का गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
5 of 9
अश्विन का करियर में 3 मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि एशियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट के आने के 80 साल से भी ज्यादा समय में यह कारनामा कोई नहीं कर सका था।
विज्ञापन
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
6 of 9
ऐसा नहीं है कि आर अश्विन के नाम मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनसे आगे दो और धुरंधर क्रिकेटर हैं जिन्होंने मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
7 of 9
आर अश्विन से आगे जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक हैं जिन्होंने 65 टेस्ट मैचों के करियर में सिर्फ एक बार मैन ऑफ द मैच बने जबकि वह वह 4 बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने में सफल रहे।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
8 of 9
मैन ऑफ द मैच से ज्यादा मैन ऑफ द सीरीज जीतने के मामले में शीर्ष पर हैं इंग्लैंड के एंड्रयू स्ट्रॉस। स्ट्रॉस ने टेस्ट करियर में 100 मैच खेले और इस दौरान सिर्फ 2 बार मैन ऑफ द मैच बने जबकि इस बीच उन्होंने 5 बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने का कारनामा कर डाला।
अश्विन का यह कारनामा जिसे आज तक एशियाई क्रिकेटर न कर सका
9 of 9
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 3 क्रिकेटर ही ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर में मैन ऑफ द मैच से ज्यादा कम से कम 4 बार मैन ऑफ द सीरीज जीता है। इसमें अश्विन ही सक्रिय क्रिकेट खेल रहे हैं और वह इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं क्योंकि उनका करियर अभी लंबा चल सकता है।