फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

Fri, 07 Feb 2014 04:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज से 15 साल पहले एक दिलचस्प कारनामा किया था।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

2 of 14
टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज से 15 साल पहले एक दिलचस्प कारनामा किया था। उन्होंने टेस्‍ट मैच की एक पारी में सभी 10 के 10 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

3 of 14
भारत ने पाकिस्तान के ‌सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा था। पाक के सलामी बल्‍लेबाजों सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़ लिए थे। कुंबले ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर अफरीदी को विकेटकीपर नयन मोंगिया के हाथों कैच आउट कराकर मैच में पहली सफलता हासिल की।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

4 of 14
कुंबले ने मैच में अपनी दूसरी सफलता अगली ही गेंद पर नए बल्‍लेबाज एजाज अहमद (0) को पगबाधा कर हासिल की।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

5 of 14
भारतीय टीम और अपने साथियों में जंबो नाम से पुकारे जाने वाले कुंबले ने 29वें ओवर में दिग्गज बल्‍लेबाज इंजमाम-उल-हक को महज छह रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। कुंबले अब तक तीन विकेट झटक चुके थे।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

6 of 14
कुंबले ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया और इंजमाम को आउट करने के एक गेंद बाद युसूफ योहाना को खाता खोले बगैर ही पगबाधा कर चलता कर दिया। 14 रन के अंदर चार विकेट गंवाकर पाक टीम संकट में आ गई थी।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

7 of 14
पाकिस्तान को विकेटकीपर-बल्‍लेबाज मोइन खान पर विश्वास था कि वह सईद अनवर का बखूबी साथ देंगे लेकिन 20 गेंदों पर महज तीन रन बनाने के बाद कुंबले ही गेंद पर स्लिप में खड़े सौरव गांगुली को कैच थमा बैठे। कुंबले के खाते में पांच विकेट आ चुके थे।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

8 of 14
मोइन खान को आउट करने के बाद अगले ओवर में कुंबले ने पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ा झटका दिया और ओपनर सईद अनवर को 69 रनों के स्कोर पर वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच आउट करा दिया।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

9 of 14
पाक टीम अब गहरे संकट में थी और कोटला मैदान पर उपस्थित दर्शकों में रोमांच आ गया था। पाक चौथे दिन ही हार के कगार पर पहुंच गई थी। कुंबले ने अनुभवी बल्‍लेबाज सलीम मलिक को वापस पवेलियन भेज दिया। वह 15 रन ही बना सके थे।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

10 of 14
भारत दो मैचों की सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान से 12 रन से हार चुका था, इसलिए इस मैच को उसे हर हाल में जीतना था। कुंबले ने यह रास्ता अकेले अपने दम पर बना भी दिया। अनिल कुंबले ने मुश्ताक अहमद को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच आउट करा दिया।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

11 of 14
कुंबले को एक पारी में सभी 10 विकेट झटकने के लिए अब सिर्फ दो विकेट चाहिए थे, मैच को अपने पक्ष में आता देख अन्य भारतीय गेंदबाज ऐसी गेंद डालने लगे उन्हें विकेट न मिले। कुंबले ने मुश्ताक अहमद के बाद अगली ही गेंद सकलैन मुश्ताक को भी पगबाधा कर चलता किया।

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

12 of 14
कुंबले को इतिहास रचने के लिए एक विकेट और चाहिए थे और उन्होंने वसीम अकरम को लक्ष्मण के हाथों कैच आउट कराकर पाक टीम महज 207 रनों पर आउट कर दिया। साथ ही सभी 10 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जिम लेकर के बाद 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने।  

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

13 of 14
टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लेने वाले कुंबले मैदान पर अपनी जीवटता और जबर्दस्त संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों 35 बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट झटके हैं। साथ ही अपने करियर में आठ बार दस या दस से ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा किया है।
विज्ञापन

आज ही कुंबले ने झटके थे एक पारी में 10 विकेट

14 of 14
इसके अलावा जंबो नाम से मशहूर कुंबले ने 31 बार में चार-चार बल्‍लेबाजों को अपना ‌शिकार बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में भी वह खासे सफल रहे हैं। 271 वनडे मैचों में 337 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं। जबकि आठ बार चार विकेट झटकने में सफल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें