फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

विज्ञापन
1 of 15
पिछले साल की तरह इस बार भी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर फरवरी में आमने-सामने होंगी लेकिन इसी महीने के पहले हफ्ते में दर्ज हुआ टीम इंडिया के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो हमेशा से प्रशंसकों को गौरवान्वित करती रहेगी। टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने आज से 17 साल पहले एक दिलचस्प कारनामा करते हुए टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 के 10 विकेट झटक लिए थे।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

2 of 15
'जंबो' अनिल कुंबले ने एक टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट झटकने का कारनामा चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ ही किया था। दिल्‍ली में हुए उस टेस्ट मैच में भारत ने पाक के ‌सामने जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

3 of 15
420 के लक्ष्य के जवाब में पाक के सलामी बल्‍लेबाजों सईद अनवर और शाहिद अफरीदी ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़ लिए थे। कुंबले ने 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर अफरीदी को विकेटकीपर नयन मोंगिया के हाथों कैच आउट कराकर भारत की सफलता की शुरुआत कराई।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

4 of 15
दिल्‍ली के ऐतिहासिक फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में अनिल कुंबले ने अपनी दूसरी सफलता अगली ही गेंद पर नए बल्‍लेबाज एजाज अहमद (0) को पगबाधा कर हासिल की।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

5 of 15
टीम इंडिया और अपने साथियों में जंबो नाम से पुकारे जाने वाले कुंबले ने 29वें ओवर में दिग्गज बल्‍लेबाज इंजमाम-उल-हक को महज छह रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। यह भारतीय अब तक तीन विकेट झटक चुका था।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

6 of 15
अनिल कुंबले ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी का नजारा पेश किया और इंजमाम जैसे धाकड़ बल्लेबाज को आउट करने के एक गेंद बाद युसूफ योहाना को खाता खोले बगैर ही एलबीडब्‍ल्‍यू कर चलता कर दिया। 14 रन के अंदर चार विकेट गंवाकर पाक टीम संकट में घिर गई थी।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

7 of 15
संकट से जूझ रही पाकिस्तान टीम को अपने विकेटकीपर-बल्‍लेबाज मोइन खान पर विश्वास था कि वह सईद अनवर का बखूबी साथ देंगे लेकिन 20 गेंदों पर महज तीन रन बनाने के बाद कुंबले ही गेंद पर स्लिप में खड़े सौरव गांगुली को कैच थमा बैठे। कुंबले के खाते में अब तक पांच विकेट आ चुके थे।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

8 of 15
विकेटकीपर-बल्‍लेबाज मोइन खान को आउट करने के बाद अगले ओवर में कुंबले ने पाकिस्तानी टीम को सबसे बड़ा झटका दिया और ओपनर सईद अनवर को 69 रनों के स्कोर पर वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच आउट करा दिया। अब मैच में भारत की पकड़ मजबूत हो चुकी थी।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

9 of 15
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब गहरे संकट में थी और फिरोजशाह कोटला पर उपस्थित दर्शकों में जबर्दस्त रोमांच आ गया था। पाक टीम चौथे दिन ही हार के कगार पर पहुंच गई थी। कुंबले ने अनुभवी बल्‍लेबाज सलीम मलिक को 15 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

10 of 15
भारत दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पाकिस्तान से 12 रन से हार चुका था, इसलिए इस मैच को उसे हर हाल में जीतना था। अनिल कुंबले ने यह रास्ता अकेले अपने दम पर बना भी दिया। कुंबले ने मुश्ताक अहमद को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच आउट कराकर टीम को एक और सफलता दिलाई।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

11 of 15
अनिल कुंबले को एक पारी में सभी 10 विकेट झटक कर इतिहास में नाम लिखाने के लिए अब सिर्फ दो विकेट चाहिए थे, मैच को अपने पक्ष में आता देख अन्य भारतीय गेंदबाज ऐसी गेंदें डालने लगे उन्हें विकेट न मिले। कुंबले ने मुश्ताक अहमद के बाद अगली ही गेंद सकलैन मुश्ताक को भी पगबाधा कर चलता किया। खासकर जवागल श्रीनाथ जिन्होंने जानबूझकर गेंद को बाहर डाला जिसमें 2 गेंद वाइड करार दी गई।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

12 of 15
अब अनिल कुंबले को इतिहास रचने के लिए एक विकेट और चाहिए थे और उन्होंने वसीम अकरम को वीवीएस लक्ष्मण के हाथों कैच आउट कराकर पाक टीम महज 207 रनों पर आउट कर दिया। इसके साथ ही कुंबले ने सभी 10 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जिम लेकर के बाद 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

13 of 15
टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट लेने वाले अनिल कुंबले मैदान पर अपनी जीवटता और जबर्दस्त संघर्ष के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैचों 35 बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट झटके हैं। साथ ही अपने करियर में आठ बार दस या दस से ज्यादा विकेट झटकने का कारनामा किया है।

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

14 of 15
इसके अलावा जंबो नाम से मशहूर कुंबले ने 31 बार में चार-चार बल्‍लेबाजों को अपना ‌शिकार बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में भी वह खासे सफल रहे हैं। 271 वनडे मैचों में 337 विकेट लिए हैं, जिसमें दो बार पांच या पांच से ज्यादा विकेट निकालने में कामयाब रहे हैं। जबकि आठ बार चार विकेट झटकने में सफल रहे।
विज्ञापन

जब अकेले ही 'जंबो' ने समेट दी थी पाकिस्तान की पूरी टीम

15 of 15
अनिल कुंबले ने यूं तो 74 रन देकर एक टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट झटके। लेकिन खास बात यह है कि उन्होंने 10 विकेट जब झटकने शुरू किए तो 37 रन दिए और वह भी 18.2 ओवर में। भारत की 1979-80 के बाद पाकिस्‍तान पर यह पहली जीत भी थी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 23 टेस्‍ट मैच खेले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें