फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

विज्ञापन
1 of 9
टीम इंडिया के 'द वॉल' राहुल द्रविड़ दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं और उनके खाते में ढेरों रिकॉर्ड भी दर्ज है जिसमें एक तो टूटने की दहलीज पर आ गया है।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

2 of 9
राहुल द्रविड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी भी कई रिकॉर्ड उनके खाते में हैं। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट गेंदों का सामना करने का भी है।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

3 of 9
पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक साल में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने का रिकॉर्ड आज से 13 साल पहले 2002 में बनाया था। उस साल द्रविड़ ने 16 टेस्ट मैचों की 26 पारियों में 3237 गेंद खेलने का रिकॉर्ड बनाया था। उस साल उन्होंने 5 शतक और 5 अर्धशतक भी जमाए थे।

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

4 of 9
राहुल द्रविड़ ने 2002 में 59 की औसत से 1357 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 3237 गेंदों का सामना किया। एक साल में 3 हजार से ज्यादा गेंदों का सामना अब तक सिर्फ 4 बल्लेबाज ही कर सके हैं।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

5 of 9
'द वॉल' राहुल द्रविड़ (3237) के अलावा 3 हजार से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाज हैं इंग्लैंड के डेनिस एमिस (3126) और माइक आथर्टन (3098) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून (3025) ही ऐसा कर सके हैं।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

6 of 9
लेकिन अब राहुल द्रविड़ का यह रिकॉर्ड टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक इस लिस्ट में शामिल होने जा रहे हैं। दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में 117 गेंदों का सामना करते हुए 65 रनों की पारी खेली। इस तरह से उन्होंने अब तक 2780 गेंदों का सामना कर लिया है।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

7 of 9
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक (2780 गेंद) एक साल में 3 हजार से ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले चौथे बल्लेबाज बनने से सिर्फ 220 गेंद दूर हैं। जबकि राहुल द्रविड़ से वह 457 गेंद ही दूर हैं। कुक के पास इस सीरीज में यह रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है क्योंकि उनको अभी पाक के खिलाफ 3 पारियां और खेलनी है। मतलब यह कि पाक से उनका एक टेस्ट मैच अभी बचा हुआ है।

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

8 of 9
कप्तान एलिस्टर कुक ने इस साल 12 मैचों की 21 पारियों में 2780 गेंदों का सामना करते हुए 1235 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 3 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

'द वॉल' राहुल द्रविड़ का एक और रिकॉर्ड टूटने की कगार पर

9 of 9
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक इससे पहले साल 2012 में भी एक साल में 3 हजार से ज्यादा टेस्ट गेंदों का सामना करने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने के बेहद करीब पहुंच गए थे लेकिन उस साल वह सिर्फ 19 गेंद से दूर रह गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें