फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा कारनामा, तीसरी बार साल में 1200 से ज्यादा रन

विज्ञापन
1 of 8
टेस्ट क्रिकेट में हर बल्लेबाज चाहता है कि उसके बल्ले से लगातार रन निकले, खासतौर से शीर्ष क्रम के बल्लेबाज। लेकिन कई बार बल्लेबाज जब अपने फॉर्म में नहीं होता तो उसे एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। पर दूसरा पक्ष देखा जाए तो जब बल्लेबाज अपने फॉर्म में होता है तो वह खूब रन बनाता है और गेंदबाजों की नाक में दम तक कर देता है।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

2 of 8
अब इन्हीं को देखिए, इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक जिन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं। वह इस साल 1200 से ज्यादा रन बना चुके हैं और अभी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनके रनों का आंकड़ा अभी और आगे जा सकता है।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

3 of 8
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में एलिस्टर कुक ने लाजवाब बल्लेबाजी की और अपने करियर में तीसरी बार एक साल में 1200 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। पाक के खिलाफ शरजाह में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में वह 49 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

4 of 8
कप्तान एलिस्टर कुक ने इस साल 1294 टेस्ट रन बनाए हैं। जबकि इससे पहले वह 2010 में 1287 और 2012 में 1249 रन बना चुके हैं। वह एक साल में 3 बार एक हजार रन बनाने वाले एकमात्र सक्रिय क्रिकेटर और बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 13वें टेस्ट मैच की 23वीं पारी के दौरान 1294 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

5 of 8
कुक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग और मैथ्यू हैडेन ही इस तरह का कारनामा कर सके थे। पोंटिंग ने 2003 (1503 रन), 2005 (1544 रन) और 2006 (1333 रन) में जबकि हैडेन ने 2001, 2003 और 2005 में क्रमश: 1391, 1312 और 1380 रन बनाए थे।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

6 of 8
एलिस्टर कुक ने साल 2015 में 1294 रन बनाए हैं। इस शानदार साल के जरिए वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान और कोच ग्राहम गूच को पीछे छोड़ा जिनके बल्ले ने 1990 में बतौर कप्तान वाली बल्लेबाजी करते हुए 1264 रन बनाए थे। साथ ही कुक और गूच ही एक साल में 1200 से ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

7 of 8
जहां तक एक साल में 1200 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने की बात है तो टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज एक साल में 2 बार यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने 2 बार एक साल में 1200 से ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन

गेंदबाजों के 'नाक में किया दम', तीसरी बार साल में 12 सौ से ज्यादा रन

8 of 8
भले ही टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में एक साल में 3 बार 1200 से ज्यादा रन नहीं बना सके हो, लेकिन इन तीनों बल्लेबाजों ने 2 बार एक सत्र में 1300 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। जिसमें सचिन तेंदुलकर ने एक सत्र में 1562 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें