भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 और वनडे सीरीज के बाद एक और सीरीज के लिए दोनों टीमों ने कमर कस लिए हैं। इस बार दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जो 5 नवंबर से मोहाली में शुरू हो रही है।
विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
2 of 8
कप्तान विराट कोहली के लिए यह सीरीज बेहद खास है क्योंकि बतौर टेस्ट कप्तान वह पहली बार भारत की सरजमीं पर उतरेंगे। पिछले साल दिसंबर में धोनी के संन्यास लेने के बाद वह टेस्ट टीम के पूर्णकालिक कप्तान बना दिए गए थे। अफ्रीकी टीम के हाथों 2 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया पर नए कप्तान के साथ बेहतर खेल दिखाने का दबाव है।
विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
3 of 8
मेजबान भारत और दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लेकिन भारतीय टीम करीब 2 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने घर में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। दोनों के बीच सीरीज को लेकर 5 ऐसी अनोखी बातें हैं जिस पर हर किसी की निगाह रहेगी।
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
4 of 8
शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से करते हैं। यह टीम अपने घर में शानदार खेल दिखाती तो है ही साथ में विदेश में भी उसे हरा पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा। इस अफ्रीकी टीम ने 2006 के बाद से विदेश में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है ऐसे में भारत के सामने अपने रिकॉर्ड को बनाए रखने की जोरदार चुनौती होगी। साथ ही उसे 15 साल के बाद भारत में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का इंतजार है। 2008 और 2010 में खेली गई सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही।
विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
5 of 8
दूसरा, दक्षिण अफ्रीका के भारत आने से पहले हाशिम अमला को भारत के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा था लेकिन वह इस समय फॉर्म में नहीं हैं और लगातार संघर्ष कर रहे हैं। प्रोटीज टेस्ट टीम के कप्तान अमला 5 मैचों की वनडे सीरीज में सिर्फ 89 रन ही बना पाए। हालांकि अमला भारत में खेले गए 6 टेस्ट मैचों में 4 शतक से 823 रन बना चुके हैं। नायाब बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह सीरीज में फॉर्म में लौटेंगे लेकिन भारतीय गेंदबाज चाहेंगे कि उनका आउट ऑफ फॉर्म जारी रहे।
विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
6 of 8
तीसरा, टीम इंडिया के लिए एक और बड़ा सिरदर्द अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स भी होंगे जिन्होंने टी-20 और वनडे सीरीज में कई तूफानी पारी खेली है। उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है कि टेस्ट सीरीज में भी वह मेजबान गेंदबाजों को खूब परेशान करेंगे। हालांकि एबी भारत में काफी लोकप्रिय हैं और दर्शकों ने उनके शॉट पर जमकर तालियां बजाई हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
7 of 8
चौथा, पिछले कुछ विदेशी दौरों पर टीम इंडिया की बहुत बुरी गत हुई है। विदेश में लगातार हार के बाद टीम अपने घर में जीत के साथ कुछ अच्छा चाहेगी। भारत का अपने घर में बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है और पिछली 17 टेस्ट सीरीज में उसे सिर्फ एक बार ही हार मिली है और वह भी 2012 में इंग्लैंड के हाथों। अफ्रीकी टीम के खिलाफ पिछली 2 सीरीज (2008 और 2010) बराबरी पर रही है।
टीम इंडिया पर रहेगा 15 साल पुराने रिकॉर्ड को बचाने का दबाव
8 of 8
पांचवां, भारत में कोई भी मैच हो तो टीम इंडिया हमेशा टर्निंग पिच ही चाहती है। मुंबई के वानखेडे में हुए पांचवें वनडे के बाद जिस तरह से अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 438 रनों का अंबार लगाया और भारत को 214 रनों से करारी हार मिली। इसके बाद रवि शास्त्री और पिच क्यूरेटर सुधीर नायक के बीच तीखी नोंकझोंक चर्चा में रही। अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बीच मुकाबले में बाजी किस टीम के हाथ लगती है।