फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्य रहाणे

विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले अजिंक्य रहाणे ने इसी मैदान में पूर्व कप्तान धोनी को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कैसे
विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

2 of 7
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे मैच में अपनी छाप छोड़ गए। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए। पहली पारी में 127 रन और दूसरी पारी में 100 रन नाबाद बनाए। टीम इंडिया की मैच में पूरी पकड़ है और टीम आसान और बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

3 of 7
हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के चमकते सितारे और स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे की। 2013 में ही दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की शुरुआत की थी। हालांकि इस मैच में वह दोनों पारियों में सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। लेकिन दो साल बाद इसी मैदान में उन्होंने एक नहीं कई रिकॉर्ड बना दिए। रिकॉर्ड की लिस्ट में पूर्व टेस्ट कप्तान धोनी को पीछे छोड़ने का एक कारनामा भी है।

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

4 of 7
अजिंक्य रहाणे दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली कर चुके हैं।

विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

5 of 7
इसके अलावा नंबर 5 और उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेटरों ने दोनों पारियों में 75 और उससे ज्यादा रन बनाने में वह तीसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान नवाब पटौदी (1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 रन और 85 रन) और वीवीएस लक्ष्मण (2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 रन और 124 रन नाबाद) बना चुके हैं।

विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

6 of 7
दिल्ली टेस्‍ट में दोनों पारियों में शानदार शतक लगाते ही अजिंक्य रहाणे ने पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में धोनी को पछाड़ते हुए रहाणे दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शतक लगाते ही धोनी से आगे निकल गए अजिंक्‍य रहाणे

7 of 7
नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में पहले नंबर पर काबिज वीवीएस लक्ष्मण ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में सर्वाधिक 259 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर रहाणे (227 रन) आ चुके हैं। वहीं धोनी (2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन) तीसरे स्‍थान पर खिसक गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें