ब्रिटेन द्वारा सीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने के एक दिन बाद ही लंदन में एक मेट्रो पर आतंकी हमला हुआ है। एक संदिग्ध आतंकी ने सीरिया पर ब्रिटेन के हमले का बदला लेने के लिए लंदन के मेट्रो स्टेशन पर तीन लोगों को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। हमले में तीन में से एक को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
लंदन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, तस्वीरें
2 of 7
चश्मदीदों के मुताबिक संदिग्ध आतंकी वार करते समय चिल्ला रहा था कि यह सीरिया के लिए है। 20 वर्षीय इस संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच आतंकी हमला समझकर ही कर रही है।
विज्ञापन
लंदन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, तस्वीरें
3 of 7
लंदन के लेटनस्टोन भूमिगत रेलवे स्टेशन पर इस संदिग्ध आतंकी ने अचानक तीन लोगों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें एक 56 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कुछ मिनट में ही पुलिस वहां पहुंची और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।
लंदन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, तस्वीरें
4 of 7
इस दौरान वह बार-बार चिल्ला रहा था कि यह सीरिया के लिए है। लंदन के मेयर ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और पुलिस इस घटना को गंभीर मानकर जांच में जुट गई है। शनिवार को ही ब्रिटेन ने सीरिया में आईएस के खिलाफ पहली हवाई हमले की कार्रवाई की है। इसमें रॉयल एयर फोर्स ने आईएस के ठिकानों पर हमला किया।
विज्ञापन
लंदन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, तस्वीरें
5 of 7
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ब्रिटेन में आत्मघाती हमला कर आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की बात कही है। आईएस ने एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी है। दरअसल ब्रिटेन के सांसदों ने इसी हफ्ते सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमलों को जारी रखने को लेकर प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन
लंदन मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमला, तस्वीरें
6 of 7
इससे तिलमिलाए आईएस ने वीडियो जारी कर धमकी दी है। इस वीडियो में एक आतंकी एके-47 के साथ खड़ा है और कह रहा है कि अब बदला शुरू हो गया है। अब खून बहेगा। ब्रिटेन के यात्री विमानों पर मानवरहित विमान से हमला किया जा सकता है।
यह चेतावनी दी है ब्रिटेन के ग्रह विभाग के आतंकवाद निरोधी सलाहकार डिटेक्टिव इंस्पेक्टर कोलिन स्मिथ ने। उन्होंने बताया कि आईएस जैसे आतंकी संगठन इन ड्रोनों के जरिये ब्रिटेन यात्री जहाजाें को निशाना बना सकते हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।