अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रहाणे भारतीय टीम के पांचवें बल्लेबाज बन तो गए लेकिन वह उस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके जो आज से करीब 22 साल पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने बनाया था।
विज्ञापन
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
2 of 8
टीम इंडिया के मध्य क्रम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे सीरीज में इस मैच से पहले खास कामयाब नहीं रहे थे लेकिन दिल्ली टेस्ट की दोनों पारियों में 127 और नाबाद 100 रनों की पारी खेलकर वह सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाजों की श्रेणी में आ गए।
विज्ञापन
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
3 of 8
अजिंक्य रहाणे अपनी ही टीम के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के उस एक अनोखे रिकॉर्ड को तो नहीं तोड़ सके लेकिन वह किसी टेस्ट मैच में 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
4 of 8
रहाणे ने दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में छठे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की शतकीय पारी खेली। वह 5 या उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए किसी मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ओवरऑल टेस्ट के आठवें बल्लेबाज बने, साथ ही टीम इंडिया के पहले बल्लेबाज।
विज्ञापन
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
5 of 8
आज से ढाई साल (मार्च, 2013) पहले इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले अजिंक्य रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में कई लाजवाब शॉट भी लगाए और दोनों ही पारियों कुल 7 छक्के ठोंक दिए। पहली पारी में उनके बल्ले से 4 छक्के निकले फिर दूसरी पारी में 3 और छक्के जड़ दिए, लेकिन एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के भारतीय रिकॉर्ड से रह गए रहाणे।
विज्ञापन
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
6 of 8
रहाणे को छोड़ भी दें तो वीरेंद्र सहवाग जिन्होंने टेस्ट करियर में एक नहीं 2 बार तीन सौ से ज्यादा की पारियां खेली है उनके नाम भी एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। 2004 में मुल्तान टेस्ट में सहवाग ने 309 रनों की पारी खेली और कुल 6 छक्के लगाए। 2008 में चेन्नई में अफ्रीकी टीम के खिलाफ 319 रनों की पारी वाले मैच में 5 छक्के जड़े। लेकिन इन दोनों ही मैच में उन्हें एक ही पारी खेलने को मिली थी।
विज्ञापन
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
7 of 8
किसी टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का भारतीय रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज है। सिद्धू ने जनवरी, 1994 में श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने उस मैच मे अपनी पहली पारी में 124 रन बनाए थे जिसमें 8 छक्के भी जड़े। दिलचस्प यह है कि उन्हें दूसरी पारी खेलने का मौका ही नहीं मिला था।
दो शतक लगाकर भी रहाणे नहीं तोड़ सके सिद्धू का रिकॉर्ड
8 of 8
रहाणे भले ही एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सके हों लेकिन वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। सिद्धू के बाद सबसे ज्यादा 7 छक्के लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज है।