फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

विज्ञापन
1 of 7
दुनिया इस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में नजरें गड़ाई हुई है और टूर्नामेंट के लगभग आधे मैच खेले जा चुके हैं। सिर्फ न्यूजीलैंड की टीम ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकी है और बाकी टीमें अगले चरण में प्रवेश करने की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी वर्ल्ड कप के इतर एक अन्य मैच में अफगानिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है।
विज्ञापन

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

2 of 7
आतंकवाद और अशांति से जूझ रहे अफगानिस्तान की क्रिकेट भी इस बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। उसने पिछले साल क्वालीफाइंग मुकाबलों में गजब का खेल दिखाकर वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया था। अफगान टीम की बदौलत इस वर्ल्ड कप में एशिया से रिकॉर्ड 6 टीमें वर्ल्ड कप में उतरी हैं, जिसमें से 5 टीमों ने जीत का स्वाद चख भी लिया है। पिछले दिनों अफगानिस्तान ने भी स्कॉटलैंड को हराकर वर्ल्ड कप में जीत का स्वाद चखा है।
विज्ञापन

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

3 of 7
पिछले हफ्ते अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को हराते हुए वर्ल्ड कप की पहली जीत हासिल कर ली थी। अब हम बात करते हैं क‌ि उस अफगान टीम की जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्रिकेट के मैदान पर हरा दिया है। यह मैच खेला गया अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में। यहां के नॉटो हेडक्वार्टर में खेले गए मुकाबले में अफगान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 14 ओवर में ही ऑलआउट कर 43 रनों से मैच जीत लिया।

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

4 of 7
काबुल में सोमवार को अफगान टीम और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद अफगान गेंदबाजों ने लाजवाब खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 14 ओवरों में 70 रनों पर समेटते हुए 43 रनों ‌की बड़ी जीत हासिल कर ली। मैच के बाद एक-दूसरे से मिलते खिलाड़ी।
विज्ञापन

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

5 of 7
काबुल में सोमवार को अफगान टीम और ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 113 रनों का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

6 of 7
काबुल में अफगान की स्‍थानीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया है। और अब वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक ‌ही पूल-ए में शामिल हैं। दोनों का मुकाबला बुधवार यानी 4 मार्च को होने जा रहा है। प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। श्रीलंका को जीत के लिए परेशान करने वाली अफगान टीम कंगारुओं को उसी के घर में किस तरह की चुनौती देती है, यह देखने लायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी खबर! अब अफगान क्रिकेट टीम ने कंगारुओं को 'चटाई धूल'

7 of 7
काबुल में अफगान की स्‍थानीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया है। और अब वर्ल्ड कप में दोनों टीमें एक ‌ही पूल-ए में शामिल हैं। दोनों का मुकाबला बुधवार यानी 4 मार्च को होने जा रहा है। प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। श्रीलंका को जीत के लिए परेशान करने वाली अफगान टीम कंगारुओं को उसी के घर में किस तरह की चुनौती देती है, यह देखने लायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें