इससे बेहतर शुरुआत किसी भी क्रिकेटर की नहीं हो सकती कि उसे पहला टेस्ट खेलने में 35 साल से ज्यादा का वक्त लग जाए और फिर अपने पहले ही मैच में शतक ठोंक दे।
विज्ञापन
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
2 of 8
इस क्रिकेटर ने टेस्ट मैच खेलने के लिए अपने जीवन के पूरे 35 साल और 242 दिन इंतजार किया। इस दौरान उन्होंने 160 प्रथम श्रेणी मैच भी खेल लिए लेकिन उनके लिए राष्ट्रीय टीम से बुलावा नहीं आया। लेकिन कहते हैं कि इंतजार का फल मीठा होता है और अंततः उनका बुलावा आया। जिसका जश्न उन्होंने जोरदार शतक के साथ मनाया भी।
विज्ञापन
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
3 of 8
ऐसा नहीं है कि सिर्फ इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को ही अपने पहले टेस्ट मैच के लिए 35 साल तक इंतजार करना पड़ा हो। इससे पहले करीब 100 खिलाड़ी ऐसे हैं जो उम्र के इस पड़ाव पर टेस्ट करियर शुरू करने में सफल रहे। 1950 के बाद से 75 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 35 से ज्यादा की उम्र के बाद पहला टेस्ट खेलने में सफल रहे। इससे पहले 50 से पहले सिर्फ 27 खिलाड़ी ऐसा कर पाए थे।
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
4 of 8
यह क्रिकेटर है ऑस्ट्रेलिया के एडम वोग्स जो न सिर्फ 35 साल से ज्यादा का वसंत देखने के बाद टेस्ट करियर शुरू करने में कामयाब रहे बल्कि सबसे ज्यादा उम्र में अपने पहले ही टेस्ट में शतक ठोंकने का कारनामा कर दिखाया।
विज्ञापन
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
5 of 8
उन्होंने जिम्बाब्वे के डेव हॉटन का रिकॉर्ड तोड़ा। हॉटन ने 35 साल 117 दिन की उम्र में अपने पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक जमाया था।
विज्ञापन
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
6 of 8
187 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने वाले एडम वोग्स की पारी बेदाग नहीं रही और उन्हें कुछ आसान जीवनदान मिले। शतक लगाने के बाद भी उन्हें जीवनदान मिले।
विज्ञापन
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
7 of 8
डोमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एडम वोग्स ने शतक लगाकर अपनी टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 120 रनों की बढ़त हासिल हो गई। वेस्टइंडीज की पहली पारी 148 पर सिमट गई थी।
गजब की शुरुआत, 35 साल की उम्र में खेला पहला टेस्ट, ठोंक दिया शतक
8 of 8
अभी पहले टेस्ट मैच में 2 दिन का ही खेल हुआ है। 3 दिन का खेल अभी बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 145 रनों की बढ़त बना ली है और उसके पास अभी 8 विकेट सुरक्षित भी हैं।